फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur: ITLF stops mass funeral after talks with Center

Manipur: केंद्र के साथ वार्ता के बाद आईटीएलएफ ने सामूहिक अंतिम संस्कार को रोका

Thu, 03 Aug 2023 02:24 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल/गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल/गुवाहाटी Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 03 Aug 2023 02:24 PM IST
सार

भारत सरकार ने सभी संबंधित पक्षों से शांति और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि वह सात दिनों की अवधि के भीतर सभी पक्षों की संतुष्टि के लिए उपरोक्त मुद्दे को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी...

विज्ञापन
Manipur: ITLF stops mass funeral after talks with Center
Manipur Violence - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ बातचीत के बाद मणिपुर में आदिवासी पीड़ितों के सामूहिक दफन पर रोक लगा दी है। आईटीएलएफ ने पहले घोषणा की थी कि शवों के सामूहिक अंतिम संस्कार गुरुवार को चुराचांदपुर जिले के हाओलाई खोपी के पास एस बोलजांग में किया जाएगा। गृह मंत्रालय से चर्चा के बाद संगठन ने दफन को पांच दिन के लिए टाल दिया। हालांकि, उन्होंने कहा कि सरकार पांच मांगों पर लिखित आश्वासन दे।

विज्ञापन

एक पत्र में, भारत सरकार ने सभी संबंधित पक्षों से शांति और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि वह सात दिनों की अवधि के भीतर सभी पक्षों की संतुष्टि के लिए उपरोक्त मुद्दे को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

विज्ञापन

मणिपुर में जातीय संघर्षों में 150 से अधिक लोगों की जान चली गई है, और साथ ही लगभग 60 हजार लोग विस्थापित हुए हैं। चर्चा के बाद आईटीएलएफ ने कहा कि वह संकट के समाधान के लिए सरकार पर दबाव बनाना जारी रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed