Manipur: स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई अनौपचारिक परेड में हथियारों का हुआ प्रदर्शन; सरकार ने मांगी रिपोर्ट
राज्य सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने कहा कि परेड में जिन लोगों ने हथियारों का प्रदर्शन किया, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर में हिंसा का दौर जारी है। इस बीच,जानकारी सामने आई थी कि कुछ लोगों के एक समूह ने स्वतंत्रता दिवस पर एक अनौपचारिक परेड निकाली, जिसमें हथियारों का प्रदर्शन किया गया था। इस मामले में अब सरकार ने चुराचांदपुर के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी है।
आरोपियों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई
राज्य सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने शुक्रवार को कहा कि परेड में जिन लोगों ने हथियारों का प्रदर्शन किया, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन से मांगी रिपोर्ट
उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को चुराचांदपुर में एक अनौपचारिक स्वतंत्रता दिवस परेड में लोगों के एक समूह ने अत्याधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया था। अब इस संबंध में उपायुक्त और एसपी से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अबतक 12 सौ हथियार जब्त
उन्होंने आगे कहा कि राज्य भर से अब तक 1,250 से अधिक हथियार बरामद किए गए हैं। पिछले तीन महीनों के जातीय संघर्ष के दौरान राज्य पुलिस के बेड़े से बड़ी संख्या में हथियार लूटे गए हैं। सिंह ने कहा कि नियमित रूप से तलाशी अभियान चलाकर हथियार बरामद किए जा रहे हैं।
सीएम ने यह कहा
वहीं, मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि इस बात की जांच कर रही है कि अनौपचारिक परेड में हथियारों का प्रदर्शन कैसे हुआ।
यह है मामला
गौरतलब है, मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं। राज्य में तब से अब तक कम से कम 160 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। हिंसा में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं।