फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Government suspended internet after violence in Churachandpur district

Manipur: चुराचांदपुर में पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद, पुलिस जवान को हटाने पर शुरू हुआ था बवाल

Fri, 16 Feb 2024 10:36 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 16 Feb 2024 10:36 AM IST
सार

हिंसा को लेकर जारी एक अधिसूचना में कहा गया, कुछ असामाजिक तत्व जनता को भड़काने के लिए सोशल मीडिया पर भड़काऊ तस्वीरें और पोस्ट शेयर कर रहे हैं। इससे राज्य की कानून-व्यवस्था प्रभावित होगी।

विज्ञापन
Manipur Government suspended internet after violence in Churachandpur district
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मणिपुर सरकार ने एक पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई पर हिंसा भड़कने के बाद चुराचांदपुर जिले में पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त के दफ्तरों में तोड़फोड़ के बाद राज्य में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई थी। सीएपीएफ जवानों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले वाहनों पर भी भीड़ ने आग लगा दी थी। 
विज्ञापन


हिंसा को लेकर जारी एक अधिसूचना में कहा गया, 'कुछ असामाजिक तत्व जनता को भड़काने के लिए सोशल मीडिया पर भड़काऊ तस्वीरें और पोस्ट शेयर कर रहे हैं। इससे राज्य की कानून-व्यवस्था प्रभावित होगी। झूठी खबरों और अफवाहों के कारण निजी संपत्ति को नुकसान पहुंच सकता है और राज्य की शांति पर खतरा हो सकता है।' 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
पूरा विवाद एक पुलिस हेड कांस्टेबल को निलंबित करने के कारण शुरू हुआ। पुलिस का कहना है कि एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक पुलिस हेड कांस्टेबल सियामलालपॉल हथियारबंद लोगों और गांव के स्वयसेवकों के साथ बैठा हुआ दिखाई दिया। इस वजह से चुराचांदपुर एसपी शिवानंद सुर्वे ने हेड कांस्टेबल को निलंबित करने के आदेश जारी किए। आदेश में कहा गया था कि अनुशासित पुलिस बल का सदस्य होने के नाते यह गंभीर अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश के अनुसार, चुराचांदपुर जिला पुलिस सियामलालपॉल के खिलाफ विभागीय जांच करेगी। सियामलालपॉल को अनुमति के बिना स्टेशन न छोड़ने के लिए कहा गया है। उनके वेतन और भत्ते को नियमों के अनुसार स्वीकार्य निर्वाह भत्ते तक सीमित कर दिया गया है। वीडियो 14 फरवरी का बताया जा रहा है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।


स्थिति को नियंत्रित करने के लिए और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि सुरक्षाबलों के साथ इस झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 30 अन्य घायल हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed