फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   manipur election: Irom eyes on AAP Reaches more feet to the northeast , Doing so get help

पूर्वोत्तर में पांव पसारने के लिए इरोम पर आप की निगाहें

Mon, 20 Feb 2017 01:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Feb 2017 01:19 PM IST
विज्ञापन
manipur election:  Irom eyes on AAP Reaches more feet to the northeast , Doing so get help

पूर्वोत्तर में पार्टी के विस्तार के लिए आम आदमी पार्टी की निगाहें अफस्पा के खिलाफ 16 साल तक भूख हड़ताल कर चर्चा में आई सामाजिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला पर है। मणिपुर विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पीपुल्स रीर्स्जन्स एंड जस्टिस एलायंस पार्टी का गठन कर इरोम ने राजनीति के क्षेत्र में कदम रखा है।

विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से इरोम की पार्टी को 50,000 रुपये की मदद के बाद आप के संगरूर के सांसद भगवंत मान ने इस पार्टी को एक महीने का वेतन देने की घोषणा की है। वर्तमान विधानसभा चुनाव में इरोम राज्य के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी के खिलाफ थौबल सीट से चुनाव लड़ रही हैं। 
विज्ञापन


इरोम की पार्टी को मदद की घोषणा मान ने ट्वीटर के जरिए दी। उन्होंने कहा कि अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रही इरोम की पार्टी को मैं एक महीने का वेतन दान में दे रहा हूं। इससे पहले 50 हजार की मदद देने वाले केजरीवाल ने इस आशय की जानकारी देते हुए कहा था कि मैंने अन्याय के खिलाफ लड़ रही इरोम को छोटी से मदद दी है। इरोम की पार्टी ने भी लोगों से आर्थिक मदद की अपील की है। केजरीवाल और मान की आर्थिक मदद पर इरोम की पार्टी ने भी ट्वीट कर धन्यवाद दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed