{"_id":"65bb247fe02e0b23230193f4","slug":"manipur-decomposed-body-found-missing-youth-in-chandel-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: मणिपुर में लापता युवक का कंकाल मिला, हत्या का वीडियो हुआ था वायरल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: मणिपुर में लापता युवक का कंकाल मिला, हत्या का वीडियो हुआ था वायरल
Thu, 01 Feb 2024 10:26 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 01 Feb 2024 10:26 AM IST
सार
वीडियो वायरल होने के बाद न्गानगोम की फिर से उस जगह शव की तलाश शुरू हुई, जहां वीडियो में युवक की हत्या की गई था। तलाशी के दौरान ही युवक का नरकंकाल बरामद हुआ।
विज्ञापन
सुरक्षा बल (साकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर के चंदेल जिले के सोकोम गांव में एक युवक का कंकाल बरामद हुआ है। जिस युवक का कंकाल मिला है, वह बीते कई महीनों से लापता था। युवक की पहचान काकचिंग गांव के 19 वर्षीय न्गानगोम नेवी के रूप में हुई है, जो कि जिले के सुगनु गांव का निवासी था। युवक बीते साल 28 मई को लापता हुआ था। मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें संदिग्ध उग्रवादी युवक के सिर को धड़ से अलग करता नजर आ रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद न्गानगोम की फिर से उस जगह शव की तलाश शुरू हुई, जहां वीडियो में युवक की हत्या की गई थी। तलाशी के दौरान ही युवक का नरकंकाल बरामद हुआ। वीडियो में न्गानगोम ने जो कपड़े पहने हुए थे, वह भी रिकवर कर लिए गए हैं। कंकाल को जांच के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों के पास भेजा गया है ताकि मृतक की पुष्टि हो सके। कंकाल को जेएनआईएमस अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।