{"_id":"651598f8269821f3b30a5f2a","slug":"manipur-committee-formed-to-probe-excessive-use-of-force-on-protesters-by-police-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर: प्रदर्शनकारियों पर पुलिस के अत्यधिक बल प्रयोग की जांच के लिए समिति गठित, जानें पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिपुर: प्रदर्शनकारियों पर पुलिस के अत्यधिक बल प्रयोग की जांच के लिए समिति गठित, जानें पूरा मामला
Thu, 28 Sep 2023 11:01 PM IST
कुमार विवेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:01 PM IST
सार
मणिपुर की राजधानी में मंगलवार और बुधवार को दो दिनों तक हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए, क्योंकि हजारों छात्रों ने दो युवकों के अपहरण और हत्या का विरोध किया, जिनके शवों की तस्वीरें वायरल हो गई थीं।
विज्ञापन
Manipur Police
- फोटो : Social Media
विस्तार
मणिपुर सरकार ने पिछले दो दिनों में यहां सुरक्षा बलों द्वारा प्रदर्शनकारियों खासकर छात्रों पर कथित तौर पर अत्यधिक बल प्रयोग किए जाने की शिकायतों की जांच के लिए गुरुवार को एक समिति गठित की।
विज्ञापन
डीजीपी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, "इंफाल क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा अत्यधिक बल प्रयोग किए जाने की कई रिपोर्ट/आरोप सामने आए हैं।" आदेश में कहा गया है कि समिति की अध्यक्षता आईजीपी (प्रशासन) के जयंत करेंगे।
विज्ञापन
मणिपुर की राजधानी में मंगलवार और बुधवार को दो दिनों तक हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए, क्योंकि हजारों छात्रों ने दो युवकों के अपहरण और हत्या का विरोध किया, जिनके शवों की तस्वीरें वायरल हो गई थीं।
विज्ञापन