फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   manipur cm lifted 139 day long naga blockade

जानिए किस तरह मणिपुर के CM ने पूरा किया BJP का सबसे बड़ा चुनावी वादा

Sun, 26 Mar 2017 02:50 PM IST
amarujala.com- Written by : मोहित
amarujala.com- Written by : मोहित Updated Sun, 26 Mar 2017 02:50 PM IST
विज्ञापन
manipur cm lifted 139 day long naga blockade
नोंगथोमबाम बीरेन सिंह

मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी मेनिफेस्टो में वायदा किया था कि वह आर्थिक नाकेबंदी को बंद करवाएगी। जिसके बाद मुख्यमंत्री बिरेन सिंह ने एक बेहतरीन रणनीति बनाते हुए लंबे समय से जारी इस नाकेबंदी को खत्म करवा दिया। कार्यभार संभालते ही मुख्यमंत्री ने इस समस्या को खत्म करने के लिए कई योजनाओं पर विचार किया गया, वहीं फोर्स का भी इस्तेमाल किए जाने पर भी विचार किया गया।

विज्ञापन


सीएम बनने के बाद सिंह जनता से अपने पहले संबोधन के बाद लोगों से शांति बनाते हुए इस समस्या से निदान पाने की बात कही। जिसके बाद उन्होंने नागा समुदाय और मितैई समुदाय से बातकर दोनों समुदायों को भरोसे में लिया। दोनों ही समुजदाय में विभाजन की एक रेखा रही है। उन्होंने वादा किया कि सरकार सबका विकास करना चाहती है। सिंह ने नागा समुदाय के साथ कैबिनेट मीटिंग कर भरोसा भी दिलाया।

विज्ञापन

नाकेबंदी को खत्म नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ सीआरपीएफ

manipur cm lifted 139 day long naga blockade
मणिपुर, मुख्यमंत्री, एन. बीरेन सिंह - फोटो : ANI

जिसके बाद सिंह ने संगठन यूनाइटेड नागा काउंसिल (यूएनसी) को आगाह करते हुए कहा कि अगर वह नाकेबंदी को खत्म नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ सीआरपीएफ की 127 कंपनियों और असम राइफ्लस की 22 बटालियन को तैनात कर दिया जाएगा। दूसरी तरफ उन्होंने नागा संगठन को बातचीत का न्यौता भी दिया।

जिसके बाद सिंह ने यूएनसी के साथ बातचीत के बाद नाकेबंदी को खत्म करने  के लिए राजी कर लिया गया। इस मीटिंग की अध्यक्षता केद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव (उत्तर-पूर्व) ने की थी। 

यूएनसी के अध्यक्ष जी. कामेई और संगठन के सचिव स्टीफन लामकांग को राज्य सरकार ने रिहा कर दिया। दोनों को पिछले साल दिसंबर में गिरफ्तार कर लिया गया था। यह नाकाबंदी कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री रहे ओकराम इबोबी सिंह के दो नए जिले बनाने के ऐलान के बाद ही लागू कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed