फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur CM hails Himanta for taking tough measures against illegal poppy cultivation, drugs

Manipur: बीरेन सिंह ने की हिमंत बिस्व सरमा की तारीफ, मादक पदार्थों और अफीम की खेती के खिलाफ उठाए कड़े कदम

Sun, 02 Feb 2025 04:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 02 Feb 2025 04:47 PM IST
सार

Manipur: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने रविवार को अपने असम के समकक्ष हिमंत बिस्व सरमा की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरमा ने राज्य में अफीम की अवैध खेती और मादक पदार्थों के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं।

विज्ञापन
Manipur CM hails Himanta for taking tough measures against illegal poppy cultivation, drugs
एन बीरेन सिंह - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने रविवार को अपने असम के समकक्ष हिमंत बिस्व सरमा की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरमा ने राज्य में अफीम की अवैध खेती और मादक पदार्थों के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। सिंह ने कहा कि दोनों राज्य यह सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं कि युवा मादक पदार्थों की छाया से बचें और उनका भविष्य सुरक्षित हो। 

विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने इंफाल पश्चिम जिले में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उ्होंने कहा, 'मैं असम के मुख्यमंत्री की सराहना करता हूं। वह मादक पदार्थों के खिलाफ सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। हमें एक जुट होकर युवा पीढ़ी को नशे से बचाना होगा।' 
विज्ञापन


बाद में 'एक्स' पर एक पोस्ट में मणिपुर के मुख्यमंत्री ने हिमंत बिस्व सरमा के अफीम की खेती के खिलाफ उठाए गए कदमों की सराहना की। उन्होंने लिखा, 'मैं अफीम की खेती से पैदा हुई समस्याओं का समाधान करने के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा द्वारा उठाए गए निर्णायक कदमों की सराहना करता हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'हम एक साथ खड़े हैं और हम इस साझा लक्ष्य के लिए दृढ़ संकल्पित हैं कि पूर्वोत्तर के हर युवा को मादक पदार्थों के साए से बचाया जाएगा और उसे आग बढ़ने का अवसर मिलेगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, असम के मुख्यमंत्री सरमा ने रविवार को बताया कि जनवरी माह में असम के गोलपारा जिले में 170 बीघा (56 एकड़ से अधिक) अफीम की खेती नष्ट की गई, जिसकी कीमत 27 करोड़ रुपये से अधिक थी। 

सरमा ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'प्रिय स्थानीय पाब्लो एस्कोबार्स (ड्रग माफिया), मुझे आपकी योजना को नाकाम करने के लिए माफ करें। गोलपारा पुलिस ने जनवरी में 170 बीघा अफीम की खेती नष्ट की, जिसकी कीमत 27.20 करोड़ रुपये थी। उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें एक ट्रैक्टर को पुलिसकर्मियों को अफीम की खेती को नष्ट करते हुए दिखाया गया।'

'नदियों, झीलों और जल स्रोतों को पुनर्जीवित कर रही मणिपुर सरकार' 
मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने यह भी कहा कि राज्य में कई नदियों, झीलों और जल स्रोतों को उनके पारिस्थितिकी तंत्र और आसपास के पर्यावरण को बचाने के लिए फिर से जीवित किया जा रहा है। विश्व आर्द्रभूमि दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इन जल स्रोतों का सौंदर्यीकरण और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए फिर से विकसित किया जा रहा है। 


बीरेन सिंह ने कहा, हम आर्द्रभूमियों को संरक्षित और पुनर्जीवित कर रहे हैं। हमारी जीवनधारा प्रकृति पर निर्भर है। हम इसका ख्याल रख रहे हैं। इसके लिए हमने कई योजनाएं बनाई हैं और इन योजनाओं के लिए वित्तीय मदद के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया है। इसके अलावा कुछ योजनाएं राज्य सरकार ने शुरू की हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed