Manipur: वायरल वीडियो के बाद एक्शन में राज्यपाल, DGP से कहा- पीड़तों को दें सुरक्षा; मेघालय के CM यह बोले
मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने गुरुवार को कहा कि पड़ोसी राज्य में स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, चुप्पी कोई विकल्प नहीं है। ज़ोरमथांगा ने ट्विट करते हुए कहा, वायरल हुए वीडियो को देखकर मैं स्तब्ध और हिल गया हूं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने गुरुवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव सिंह को बर्बरता की शिकार हुईं महिलाओं को तुरंत सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही राज्यपाल ने महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 'दुष्कर्मियों ' के खिलाफ मामला दर्ज करने का भी निर्देश दिया। गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल ने डीजीपी से मामले की जांच में हुई प्रगति के बारे में जानकारी मांगी। उल्लेखनीय है कि घटना का विचलित करने वाला वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
घटना की निंदा करते हुए मणिपुर की राज्यपाल ने डीजीपी को जघन्य अपराध के अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने डीजीपी को जरूरत पड़ने पर पीड़ितों को विशेष सुरक्षा देने का भी निर्देश दिए।
डीजीपी ने राज्यपाल को घटना से संबंधित प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को मणिपुर पुलिस ने दो महिलाओं पर क्रूर कृत्यों के सिलसिले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसका नाम हुइरेम हेरोदास सिंह (32) है, जो मणिपुर के थौबल जिले के पेची अवांग लेकाई का निवासी है। पुलिस ने जो मामला दर्ज किया गया है, उसमें कहा गया है कि यह अपहरण, सामूहिक बलात्कार और हत्या का मामला था।
मिजोरम के मुख्यमंत्री बोले- चुप्पी कोई विकल्प नहीं
इस बीच मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न घुमाने का वीडियो सामने आने के बाद मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने गुरुवार को इस घटना को 'अपमानजनक' बताया। उन्होंने ट्वीट कर अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने लिखा, मणिपुर में हाल की घटना से बेहद परेशान हूं। किसी भी इंसान की गरिमा को छीनना सबसे अपमानजनक और अमानवीय कृत्य है। मैं ऐसी हरकतों की कड़ी निंदा करता हूं। उन्होंने कहा, दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी सजा दी जाए।
मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने गुरुवार को कहा कि पड़ोसी राज्य में स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, चुप्पी कोई विकल्प नहीं है। ज़ोरमथांगा ने ट्विट करते हुए कहा, वायरल हुए वीडियो को देखकर मैं स्तब्ध और हिल गया हूं। उन्होंने पीड़ितों को "मेरे परिजन...मेरा अपना खून कहा। मणिपुर में क्रूर हिंसा न केवल पड़ोसी राज्य बल्कि पूरे देश को प्रभावित करती है। लगता है हालात बहुत ख़राब हो गए हैं।
कुछ मुख्यमंत्री करेंगे मणिपुर का दौरा: ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मणिपुर में जो घटना हुआ है, उससे हमारा मन बहुत दुखी हुआ है। उन्होंने कहा, देश मणिपुर के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा, हम बात कर रहे हैं, मौका मिला और दूसरे लोग भी तैयार हुए तो कुछ मुख्यमंत्री मणिपुर का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने बंगाल, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का नाम लिया। प्रधानमंत्री देश को जोड़ नहीं रहे हैं। वे देश को तोड़ रहे हैं। गरीबों और दलितों दबा रहे हैं। वे यहां कल होने वाले शहीद दिवस के पूर्व संध्या पर धर्मतल्ला में मंच का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।
ममता बनर्जी ने कहा, कोर्ट के आदेश के बाद भी इस तरह की वीडियो अपलोड कर दिया गया। यह क्या चल रहा है। उन्होंने कहा, वीडियो देखकर मन बहुत दुखी हुआ। दिल रो रहा है। हम दूसरी पार्टी के लोगों से बातचीत करेंगे।