फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur CM Biren Singh evades question on his resignation said My job to bring peace

Manipur: सीएम बीरेन सिंह इस्तीफे के सवाल को टाल गए, कहा- राज्य में शांति कायम करना मेरा काम

Fri, 21 Jul 2023 04:33 PM IST
देव कश्यप एएनआई, इंफाल (मणिपुर)।
एएनआई, इंफाल (मणिपुर)। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 21 Jul 2023 04:33 PM IST
सार

मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह ने बताया कि घटना के सिलसिले में अब तक मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार दोषियों के लिए कड़ी सजा सुनिश्चित करेगी।

विज्ञापन
Manipur CM Biren Singh evades question on his resignation said My job to bring peace
मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह। - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे की नए सिरे से मांग और मणिपुर के एक वायरल वीडियो पर संसद में हंगामे के बीच शुक्रवार को उनसे पद छोड़ने की मांग पर पूछे गए सवाल को वह टाल गए। वायरल वीडियो में कथित तौर पर दो महिलाओं को नग्न अवस्था में घुमाते हुए दिखाया गया है। सीएम बीरेन सिंह ने कहा कि उनका काम राज्य में शांति बहाल करना और यह सुनिश्चित करना है कि वायरल वीडियो में कथित घटना के अपराधियों को सजा दी जाए।

विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मणिपुर के सीएम ने बताया कि घटना के सिलसिले में अब तक मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार दोषियों के लिए कड़ी सजा सुनिश्चित करेगी। सभी दलों के विपक्षी नेताओं ने मणिपुर की घटना पर आक्रोश व्यक्त किया है और संसद के मौजूदा मानसून सत्र में इस मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर दोनों सदनों में बार-बार व्यवधान देखा गया।
विज्ञापन


घटना पर विपक्ष के उग्र विरोध-प्रदर्शन पर सिंह ने कहा कि मणिपुर में लोग सभी महिलाओं के साथ उसी तरह व्यवहार करते हैं जैसे वे अपनी माताओं और बहनों के साथ करते हैं और अपराध को कभी नजरअंदाज नहीं करते। उन्होंने आगे कहा कि इससे पता चलता है कि मणिपुर में राज्यव्यापी विरोध-प्रदर्शन क्यों हो रहे हैं। सीएम ने कहा, वायरल वीडियो सामने आने के बाद से हर कोई आक्रोश में है। हमारे समाज में सभी महिलाओं को मां और बहन के रूप में देखा जाता है, यही वजह है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर राज्य भर में विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच शुक्रवार को एक और वीडियो सामने आया जिसमें इंफाल में महिलाओं को एक आरोपी का घर जलाते हुए दिखाया गया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो गुरुवार का है। वीडियो क्लिप में दिख रहा है कि एक भीड़ उग्र हो रही है और घर को आग लगाने से पहले उसे नुकसान पहुंचा रही है। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम ने कहा, गुरुवार को उस व्यक्ति के घर में आग लगा दी गई, जिसे इस घटना के संबंध में सबसे पहले गिरफ्तार किया गया था। हमारा समाज किसी भी अपराध और खासकर महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध के विरोध में हमेशा खड़ा रहेगा। वे महिलाओं को अपनी मां और बहन मानते हैं। इसलिए हर निर्वाचन क्षेत्र में विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो।


इससे पहले गुरुवार को सिंह ने बताया था कि वीडियो 40 दिनों के बाद लीक हुआ। यह चार मई का था, जिस दिन मणिपुर में जातीय झड़पें हुई थीं। मणिपुर के मुख्यमंत्री ने गुरुवार को कहा, जब मैंने वीडियो देखा तो वास्तव में चौंक गया। मैंने घटना के बारे में पूछताछ की और पता चला कि यह चार मई को हुई थी। यह वीडियो 40 दिनों के बाद लीक हुआ। मैंने आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान का आदेश दिया और कल रात ही हमने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि सरकार सभी अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और अपराधियों को मौत की सजा देने पर भी विचार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed