{"_id":"65a7a8f72f322eaabd0e8a84","slug":"manipur-clash-firing-between-manipur-police-commando-and-kuki-militant-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: मणिपुर पुलिस कमांडो और संदिग्ध कुकी आतंकवादियों के बीच गोलीबारी, बीएसएफ ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: मणिपुर पुलिस कमांडो और संदिग्ध कुकी आतंकवादियों के बीच गोलीबारी, बीएसएफ ने संभाला मोर्चा
Wed, 17 Jan 2024 03:46 PM IST
श्वेता महतो
एन. अर्जुन, इंफाल
एन. अर्जुन, इंफाल
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:46 PM IST
सार
सूत्रों के मुताबिक बुधवार सुबह सबसे पहले करीब 3.30 बजे, तेंग्नोपॉल जिले के मोरेह शहर के चिकिम वेंग के वन क्षेत्र से 20 से 25 राउंड गोलियों की आवाज सुनी गई। यह गोलीबारी सुबह करीब 3.40 बजे रुकी।
विज्ञापन
मणिपुर हिंसा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंसाग्रस्त मणिपुर के तेंग्नोपॉल जिले के मोरेह शहर में मणिपुर पुलिस कमांडो और संदिग्ध कुकी आतंकवादियों के बीच बुधवार सुबह से ही रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। इस दौरान कई धमकों की भी आवाज सुनी गई। इसमें किसी के भी हताहत की खबर नहीं है। भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया है और पूरे क्षेत्र को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है।
सूत्रों के मुताबिक बुधवार सुबह सबसे पहले करीब 3.30 बजे, तेंग्नोपॉल जिले के मोरेह शहर के चिकिम वेंग के वन क्षेत्र से 20 से 25 राउंड गोलियों की आवाज सुनी गई। यह गोलीबारी सुबह करीब 3.40 बजे रुकी। इसके बाद सुबह 6,00 बजे फिर से, मोरेह बाजार और अस्पताल क्षेत्र में संदिग्ध कुकी आतंकवादियों और मणिपुर पुलिस कमांडो के बीच गोलीबारी शुरू हुई। इलाके में कई बम धमाके भी सुने गए। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। पूरे क्षेत्र को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है।
सूत्रों ने बताया कि इसके बाद एक बार फिर से सुबह करीब 10.05 बजे संदिग्ध कुकी आतंकवादियों और मणिपुर पुलिस कमांडो के बीच गोलीबारी शुरू हुई। इस बार इसमें बीएसएफ के जवानों ने भी संदिग्ध कुकी आतंकवादियों पर जवाबी कार्रवाई की। उल्लेखनीय है कि ईस्टर्न शाइन स्कूल पिकेट नंबर पर ड्यूटी कर रहे बीएसएफ के जवानों ने संदिग्ध कुकी आतंकवादियों पर जवाबी कार्रवाई की। इसमें किसी के हताहत की खबर नहीं है। सुरक्षाबलों के जवान इलाके की तलाशी अभियान चला रहे हैं।