फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   manipur bullet ridden bodies find in imphal one is female dead body

Manipur: मणिपुर में गोलियों से छलनी दो शव मिले, हाथ बांधकर मारी गई गोली, मृतकों में एक महिला भी शामिल

Thu, 09 Nov 2023 12:37 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 09 Nov 2023 12:37 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि जिस व्यक्ति का शव मिला है, उसकी उम्र लगभग 40 साल है और उसके हाथों और आंखों पर पट्टी बंधी हैं और उसके सिर में गोली मारी गई है। 

विज्ञापन
manipur bullet ridden bodies find in imphal one is female dead body
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जातीय हिंसा से जूझ रहे  मणिपुर में गोलियों से छलनी दो शव बरामद हुए हैं। मृतकों में एक महिला का शव भी शामिल है। शव इंफाल के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में मिले हैं। मृतकों को हाथ बांधकर गोली मारी गई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। खबर के अनुसार, जिस व्यक्ति का शव मिला है, उसके सिर में गोली मारी गई है।  
विज्ञापन


सिर में मारी गई गोली
पुलिस ने बताया कि जिस व्यक्ति का शव मिला है, उसकी उम्र लगभग 40 साल है और उसके हाथों और आंखों पर पट्टी बंधी हैं और उसके सिर में गोली मारी गई है। व्यक्ति का शव मंगलवार रात को इंफाल पूर्व के तेरेनपोकपी इलाके में मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस भेजा गया है। स्थानीय लोगों ने पहले शव को देखा और फिर पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं जिस महिला का शव मिला है, माना जा रहा है कि वह उन चार लोगों में से एक है, जिन्हें हाल ही में इंफाल पश्चिम के कांगचप इलाके से अज्ञात बंदूकधारियों ने अगवा किया था। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि मंगलवार को कांगचप इलाके में लोगों पर फायरिंग की गई थी, जिसमें दो पुलिसकर्मियों और एक महिला समेत कुल नौ लोग घायल हुए थे। 
विज्ञापन


मणिपुर में जारी जातीय हिंसा
बता दें कि मणिपुर में बीती 3 मई से जातीय हिंसा चल रही है, जिसमें अब तक 180 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों परिवारों को विस्थापित होना पड़ा है। दरअसल मैतई समुदाय को अनुसूचित जनजाति के तहत आरक्षण देने के खिलाफ यह हिंसा शुरू हुई थी। राज्य में मैतई समुदाय की आबादी कुल आबादी की 53 फीसदी है। वहीं राज्य में नगा और कुकी जनजाति के लोगों की जनसंख्या 40 प्रतिशत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed