फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur: Body of missing disabled person found, uproar in west Imphal district

मणिपुर: लापता दिव्यांग व्यक्ति का मिला शव, इंफाल जिले में हंगामा; अरम्बाई टेंगोल के सदस्यों सहित नौ गिरफ्तार

Tue, 17 Jun 2025 02:15 PM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 17 Jun 2025 02:15 PM IST
सार

मणिपुर के इंफाल जिले में 11 जून से लापता हुए दिव्यांग व्यक्ति का शव मिलने के बाद हंगामा शुरू हो गया। इस मामले में पुलिस ने अरम्बाई टेंगोल के छह सदस्यों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। 
 

विज्ञापन
Manipur: Body of missing disabled person found, uproar in west Imphal district
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर के इंफाल जिले में लापता हुए दिव्यांग व्यक्ति का शव मिलने के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पाओबिटेक मायाई लीकाई निवासी चेसम अब्दुल कादिर 11 जून से लापता था। लापता होने से पहले चोरी के आरोप में भीड़ ने अब्दुल पर हमला किया था। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Datia News: आम देने के बहाने नाबालिग बच्ची से व्यक्ति ने की हैवानियत, जान से मारने की दी धमकी, मामला दर्ज

विज्ञापन

नौ लोगों की हुई गिरफ्तारी

पिछले दो दिनों में कई लोगों की गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस ने शव बरामद किया। जांच में पता चला कि अब्दुल के शव को सामुरू नाओरेम में दफनाया गया था। इस मामले में मैतेई संगठन अरम्बाई तेंगोल के छह सदस्यों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  गिरफ्तार किए गए अरम्बाई टेंगोल सदस्यों की पहचान लोंगजाम हेंसन (24), थुनाओजाम अशोक सिंह (20) और हुइड्रोम श्यामसुंदर सिंह (30) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सोशल मीडिया एक्स पर इस मामले को लेकर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है और गहन जांच की जाएगी। साथ ही, उन्होंने लोगों से जांच में सहयोग करने और शांत रहने का आग्रह किया।

प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे गए

शव बरामद होने के बाद पाओबिटेक में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया और स्थानीय लोगों ने सड़कों के बीच टायर जला दिए। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर फेंके।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed