{"_id":"65d011b2df057bfb7d0e5fc5","slug":"manipur-arson-deputy-commissioner-residence-tension-increased-two-died-churachandpur-irb-jawan-suspended-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर: उपायुक्त आवास में आगजनी, चुराचांदपुर में दो की मौत से बढ़ा तनाव, हथियार लूट मामले में IRB जवान निलंबित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिपुर: उपायुक्त आवास में आगजनी, चुराचांदपुर में दो की मौत से बढ़ा तनाव, हथियार लूट मामले में IRB जवान निलंबित
Sat, 17 Feb 2024 07:23 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल/चुराचांदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल/चुराचांदपुर
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sat, 17 Feb 2024 07:23 AM IST
सार
इंफाल के पूर्वी जिले में विशेष बल के चिंगारेल शिविर से हथियारों और गोला-बारूद की लूट मामले में काम में लापरवाही बरतने के आरोप में इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के सात कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
मणिपुर में हिंसा (सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर के चुराचांदपुर में एक पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भड़की हिंसा में दो लोगों की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इसे देखते हुए जिले में इंटरनेट सेवाओं को पांच दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि वीडियो में बंदूकधारियों के साथ दिखे जिला पुलिस के हेड कांस्टेबल को निलंबित किए जाने के कुछ समय बाद बृहस्पतिवार रात चुराचांदपुर में 300-400 लोगों की उग्र भीड़ एसपी के कार्यालय में घुस गई। भीड़ ने एसपी कार्यालय में तोड़फोड़ की। अधिकारियों का कहना है कि बृहस्पतिवार देर रात करीब एक बजे भीड़ ने उपायुक्त के सरकारी आवास में भी आग लगा दी। इस घटना के चलते शुक्रवार को जिले में स्थिति तनावपूर्ण रही।
विज्ञापन
हथियार लूटने के मामले में 7 कर्मी निलंबित
इंफाल के पूर्वी जिले में विशेष बल के चिंगारेल शिविर से हथियारों और गोला-बारूद की लूट मामले में काम में लापरवाही बरतने के आरोप में इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के सात कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। 5वीं आईआरबी के कमांडेंट की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इन कर्मियों को बिना इजाजत मुख्यालय नहीं छोड़ने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन