फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Arambai Tenggol leader arrested for murder of differently abled man Four PREPAK PRO militants arrested

मणिपुर: दिव्यांग की हत्या के आरोप में अरम्बई टेंगोल नेता गिरफ्तार; हथियार के साथ चार उग्रवादी भी पकड़े गए

Mon, 23 Jun 2025 11:16 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 23 Jun 2025 11:16 AM IST
विज्ञापन
Manipur Arambai Tenggol leader arrested for murder of differently abled man Four PREPAK PRO militants arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में दिव्यांग व्यक्ति की हत्या में कथित संलिप्तता के आरोप में मैतेई संगठन अरम्बई टेंगोल (एटी) के एक नेता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक बयान में कहा कि गिरफ्तार एटी नेता की पहचान युमनाम हुइड्रोम थियाम लीशांगखोंग निवासी लोंगजाम खाबा सिंह (35) के रूप में हुई है। वे पाओबिटेक मयाई लेइकाई के एमडी चेसम अब्दुल कादिर की हत्या के मुख्य आरोपी हैं। उन्हें रविवार को पुथिबा लाइबुंग कॉम्प्लेक्स के पास मोंगसांगेई माखा लेइकाई अरुबाम लेइकाई से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


बयान के मुताबिक, हत्या के सिलसिले में अब तक एटी के सात सदस्यों सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चेसम 11 जून की आधी रात को लापता हो गए थे और बाद में उनका शव इंफाल पश्चिम जिले के समूरो नाओरेम में दफन पाया गया था। 17 जून को कार्यकारी मजिस्ट्रेट, फोरेंसिक टीम और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने कहा था कि एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। हत्या के बाद इंफाल घाटी में कई मुस्लिम संगठनों ने विरोध प्रदर्शन और निंदा की।
विज्ञापन


चार उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार जब्त
इस बीच इंफाल पूर्वी जिले में प्रतिबंधित संगठन पीआरईपीएके (पीआरओ) के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा जब्त किया गया। गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान थिंगबैजम फिलिप सिंह, लौरेमबाम कुमार मीतेई, लैशराम हरिदास और युमनाम आकाश सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के एक बयान में कहा गया कि उन्हें रविवार को जिले के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार उग्रवादियों की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर जिले के कालिका की तलहटी में तलाशी अभियान चलाया गया और हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा जब्त किया गया। जखीरे में चार सेल्फ-लोडिंग राइफलें और 10 मैगजीन, एक लाइट मशीन गन, एक .303 मॉडिफाइड स्नाइपर और दो मैगजीन, 82 कारतूस, पांच हैंड ग्रेनेड और नौ डेटोनेटर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed