फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur: Amit Shah visits Churachandpur, promises 'political solution' in 15 days

मणिपुर हिंसा: अमित शाह ने की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता, बोले- शांति भंग करने वालों से सख्ती से निपटें

Tue, 30 May 2023 10:18 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 30 May 2023 10:18 PM IST
सार

हिंसा प्रभावित मणिपुर के तीन दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को चिन-कुकी-मिजो समुदाय को अगले 15 दिनों के भीतर राजनीतिक समाधान का आश्वासन दिया है। स्वदेशी जनजातीय नेता फोरम (आईटीएलएफ) बैठक के बाद दावा किया...

विज्ञापन
Manipur: Amit Shah visits Churachandpur, promises 'political solution' in 15 days
Amit Shah met delegation in Churachandpur, Manipur - फोटो : Agency

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार शाम को को इंफाल में मणिपुर के मुख्यमंत्री के आवास पर सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की।.यह बैठक पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में चल रहे संकट पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में मणिपुर के लगभग सभी राजनीतिक दलों ने भाग लिया।

विज्ञापन

मीरा पैबी ने एनआरसी के लिए राज्यपाल से किया आग्रह

मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक और चर्चा के बाद महिला संगठन के कार्यकर्ताय राज्यपाल से राजभवन में मिले और राज्य में एनआरसी लागू करने का आग्रह किया। जानकारी के मुताबिक पोइरे लीमारोल की अध्यक्ष, लौरेम्बम मेमचौबी के नेतृत्व में सात महिला नेता (मीरा पैबी) और इंफाल के तीन महिला बाजारों (इमा कैथल्स) के प्रतिनिधि मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके से राजभवन में मुलाकात की। मौजूदा स्थिति पर दुख व्यक्त करते हुए, महिला प्रतिनिधियों ने राज्यपाल से मणिपुर के जातीय संकटग्रस्त राज्य में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया। सदस्यों ने अवैध अप्रवासियों को बाहर निकालने के लिए राज्य में एनआरसी लागू करने का आग्रह किया। उन्होंने राज्यपाल से एसओओ समझौते को तत्काल वापस लेने का भी आग्रह किया।

विज्ञापन

अमित शाह ने चुराचांदपुर का दौरा किया

हिंसा प्रभावित मणिपुर के तीन दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को चिन-कुकी-मिजो समुदाय को अगले 15 दिनों के भीतर राजनीतिक समाधान का आश्वासन दिया है। स्वदेशी जनजातीय नेता फोरम (आईटीएलएफ) बैठक के बाद दावा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह इम्फाल में मैतेई समुदाय के नेताओं से मिलने के बाद, अमित शाह ने चुराचंदपुर जिले की यात्रा की और विभिन्न हितधारकों और आदिवासी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं। असम राइफल्स के तुंइबोंग में आयोजित इस बैठक में कुकी विधायक और आईटीएलएफ के प्रतिनिधि शामिल थे।

मिजोरम ने केंद्र से राहत के लिए तत्काल 5 करोड़ की मांगें

मिजोरम सरकार ने राहत सहायता के लिए रुपए की मांग की है। राज्य के गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि हिंसा प्रभावित मणिपुर से बड़ी संख्या में लोगों के आने के बाद केंद्र सरकार से 5 करोड़ रुपये की मांग की है। राज्य के गृह आयुक्त और
सचिव एच. लालेंगमाविया ने कहा कि राज्य के गृह विभाग ने केंद्र से पड़ोसी मणिपुर से आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों के लिए तत्काल राहत के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया है, जिन्होंने चल रहे जातीय संकट के कारण मिजोरम में शरण ली है।

नगालैंड ने भी राहत समाग्री, मणिपुर पहुंची
नगालैंड सरकार ने हिंसाग्रस्त मणिपुर के लिए राहत सामग्री भेजी है, जो मंगलवार को कांगपोकपी जिले में पहुंची। जानकारी के मुताबिक नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने खाद्यान्न से भरे तीन ट्रक और राहत सामग्री की एक बड़ी खेप जिसमें दवा का एक ट्रक भी शामिल है, हिंसा प्रभावित मणिपुर के लिए भेजी थी। यह खेप कांगपोकपी जिले में मंगलवार को पहुंचा। मंत्री नेमचा किपगेन और विधायक हाओखोलेट किपगेन की उपस्थिति में आदिवासी एकता समिति, सदर हिल्स के तहत गठित जिला-स्तरीय राहत समिति ने प्राप्त की।

सुरक्षाबलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की बैठक
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार शाम को मणिपुर में हिंसा फैलाने या फैलाने की कोशिश करने वालों को कड़ा संदेश दिया। गृह मंत्री ने सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता मणिपुर में शांति और समृद्धि है। उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों को शांति भंग करने वाली किसी भी गतिविधि से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया हैं। गृहमंत्री ने मंगलवार को सुबह से लेकर शाम तक विभिन्न समुदाय के लोगों से मुलाकात की, स्थिति का जायजा लिया और उनके विचारों को सुना। गृहमंत्री ने यह बात यहां मणिपुर पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद कही। इंफाल में मणिपुर पुलिस, सीएपीएफ और भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा, मणिपुर की शांति और समृद्धि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, उन्हें शांति भंग करने वाली किसी भी गतिविधि से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि गृहमंत्री सोमवार रात से हिंसाग्रस्त मणिपुर के चार दिवसीय दौरे पर हैं।

शाह ने सीबीआई और न्यायिक जांच का भरोसा दिया
कुकी आदिवासी संगठन आईटीएलएफ सचिव मुआन तोबिंग ने कहा, शाह ने हमें कहा कि राज्य में हिंसा के इतना लंबा खिंचने के पीछे की वजह जानने की जिम्मेदारी सीबीआई को दी जाएगी। इसके अलावा एक न्यायिक जांच की भी घोषणा की जाएगी।



इंफाल में कर्फ्यू में छह घंटे की ढील, बाजार में उमड़ी भीड़
हिंसा प्रभावित इंफाल में प्रशासन ने मंगलवार को सुबह 11 बजे तक कर्फ्यू में छह घंटे की ढील दी। इस दौरान ख्वैरामबंद बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग बाजार में जरूरी सामान की खरीदारी करते नजर आए। केवल महिला दुकानदारों वाले इमा कैथेल बाजार में महिलाओं ने गृह मंत्री अमित शाह के राज्य के दौरे पर खुशी जताई। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राज्य में जल्द हालात सामान्य होंगे। इमा कैथेल की महिला दुकानदारों ने कुकियों पर आम ग्रामीणों पर हमला करने और उनके घरों और गांवों को आग लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने गृह मंत्री से मणिपुर की धरती से कुकी आतंकवादियों को खदेड़ने का आग्रह किया, ताकि मैतेई, मैतेई पंगल, कुकी और नागा सहित सभी समुदाय एक साथ शांति से रह सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed