फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur: After rocket attack security forces search operation, destroyed bunkers; situation under control

Manipur: रॉकेट हमले के बाद सुरक्षा बलों ने तेज किया सर्च ऑपरेशन, दो बंकर नष्ट किए; राज्यपाल से मिले सीएम

Sat, 07 Sep 2024 05:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 07 Sep 2024 05:42 PM IST
सार

Manipur: पुलिस महानिरीक्षक (खुफिया) के. कबिब ने शनिवार को बताया कि कुकी विद्रोहियों ने कल बिश्नुपुर और चुराचांदपुर सीमा पर गोलीबारी की। इसके जवाब में सुरक्षा बलों ने खोज अभियान (सर्च ऑपरेशन) चलाया और विद्रोहियों के पहले से कब्जा किए हुए दो बंकरों को नष्ट किया।

विज्ञापन
Manipur: After rocket attack security forces search operation, destroyed bunkers; situation under control
पुलिस महानिरीक्षक (खुफिया) के. कबिब - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

इंफाल में पुलिस महानिरीक्षक (खुफिया) के. कबिब ने शनिवार को बताया कि कुकी विद्रोहियों ने कल बिश्नुपुर और चुराचांदपुर सीमा पर गोलीबारी की। इसके जवाब में सुरक्षा बलों ने खोज अभियान (सर्च ऑपरेशन) चलाया और विद्रोहियों के पहले से कब्जा किए हुए दो बंकरों को नष्ट किया। इसके बाद कुकी विद्रोहियों ने मोइरंग पुइरेल लेकाई पर लंबी दूरी का रॉकेट दागा। जिसमें एक वरिष्ठ नागरिक आर.के. रब्बी की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के स्वयंसेवक और शरारती तत्व जमा हुए। इसके बाद बिश्नुपुर के एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया। इसके साथ ही एक सैन्य हेलीकॉप्टर को गश्त और हवाई सर्वेक्षण के लिए भेजा गया। 
विज्ञापन

 
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि दोनों ओर से फायरिंग की हुई। लेकिन स्थिति को काबू किया गया। कल रात इंफाल में सातवीं मणिपुर राइफल्स (एमआर) खबेसोई और दूसरी मणिपुर राइफल्स (एमआर) इंफाल में हथियार लूटने का प्रयास किया गया। सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर किया और लूट के प्रयास को नाकाम किया। इस दौरान कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सुरक्षाकर्मी जब वापस लौट रहे थे, तभी खबेसोई में कुछ शरारती तत्वों ने उन पर फायरिंग। जिसमें दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों की अगुवाई में हमारी टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया गया गया। दोनों घायल अधिकारियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। लेकिन अब दोनों अधिकारियों की स्थिति खतरे से बाहर है। 

उन्होंने बताया कि रात के अंधेरे और आसपास लोगों के होने के काऱण पुलिस ने जवाबी फायरिंग नहीं की। हमने बदमाशों पर केवल आंसू गैस के गोले छोड़े और हवा में कुछ गोलीबारी की। सुरक्षा स्थिति की उच्च स्तर की समीक्षा की गई और हमारी पुलिस ने कल से खोज अभियान तेज कर दिया है, खासतौर पर सीमावर्ती क्षेत्रों में।

मुख्यमंत्री ने सत्ताधारी गठबंधन के विधायकों की आपात बैठक बुलाई
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने शनिवार को सत्ताधारी गठबंधन के विधायकों की आपात बैठक बुलाई। इस गठबंधन में भाजपा, नगा पीपुल्स फ्रंट और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि बैठक का मकसद राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा करना है। 


मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस बैठक में हाल ही में लोगों के सशस्त्र हमलों पर महत्वपूर्ण फैसला लिए जाने की उम्मीद है। ये हमले ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में किए गए और इससे नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता है। सूत्रों ने यह भी बताया कि विधायकों के साथ मुख्यमंत्री राज्यपाल से भी मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि, इसकी पु्ष्टि अभी नहीं हुई है। 

राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री बीरेन सिंह
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य में हिंसा की ताजा घटनाओं के बीच शनिवार शाम राज्यपाल एल आचार्य से मुलाकात की। बीते पांच दिनों में राज्य में हिंसा की ताजा घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई है और 15 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सिंह राज्य में मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री सचिवालय में सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों और मंत्रियों की आपात बैठक के बाद आचार्य से मिलने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed