फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur activist charged with sedition over FB post on meeting between Amit Shah and RS MP

अमित शाह और राज्यसभा सांसद की मुलाकात पर लिखा था फेसबुक पोस्ट, देशद्रोह का केस दर्ज

Wed, 29 Jul 2020 06:40 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 29 Jul 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
Manipur activist charged with sedition over FB post on meeting between Amit Shah and RS MP
गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मणिपुर से राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्य लीशेंबा सानाजाओबा की मुलाकात पर फेसबुक पर एक पोस्ट लिखने के लिए राजनीतिक कार्यकर्ता एरेन्द्रो लीचोंबाम पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। लीचोंबाम ने 24 जुलाई को एक फोटो साझा किया था, जिसमें मणिपुर के नामधारी राजा सानाजाओबा शाह के सामने हाथ जोड़कर सिर झुका रहे हैं।

विज्ञापन


लीचोंबाम ने फोटो के नीचे मैतेई भाषा में  'मीनाई माचा' लिखा था, जिसका अर्थ होता है सेवक का बेटा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को लीचोंबाम के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धाराओं में एक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच जारी है। सूत्रों ने अधिक जानकारी देने से मना कर दिया। भाजपा नेता सानाजाओबा जब हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी में शाह से उनके आवास पर मिले थे तब चित्र खींचा गया था।
विज्ञापन


लीचोंबाम के परिजनों ने कहा कि पुलिस उनके थांगमीबंद स्थित आवास पर 26 जुलाई को गई थी, लेकिन उस समय वह वहां नहीं थे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने उन्हें लीचोंबाम के विरुद्ध दर्ज मामले की जानकारी दी और बताया कि फेसबुक पोस्ट के लिए उनके ऊपर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीचोंबाम ने बाद में फेसबुक पर लिखा, 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का पालन करने के लिए सरकार ने मुझ पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया है। कंगलीपक को जोर जबरदस्ती से अपने में मिलाने से रोकना मेरा दायित्व है। कंगलीपक राज्य के निवासियों को दिया गया नाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed