फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur: 1.50 lakh women were raped in 1825 days, why did PM Modi mention Rajasthan and Chhattisgarh

Manipur: 1825 दिन में डेढ़ लाख महिलाओं से बलात्कार, पीएम ने क्यों किया राजस्थान और छत्तीसगढ़ का जिक्र

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Fri, 21 Jul 2023 04:44 PM IST
सार

Manipur: एनसीआरबी की रिपोर्ट बताती है कि राजस्थान में 2021 के दौरान 6337 रेप के मामले दर्ज हुए थे। रेप का यह आंकड़ा, किसी भी राज्य में सर्वाधिक रहा है। छत्तीसगढ़ में रेप की 1093 घटनाएं हुई थीं। मध्यप्रदेश में 2947, यूपी में 2845 और महाराष्ट्र में यह संख्या 2496 रही है...

विज्ञापन
Manipur: 1.50 lakh women were raped in 1825 days, why did PM Modi mention Rajasthan and Chhattisgarh
Sexual assault - फोटो : Amar Ujala/ Himanshu Bhatt

विस्तार

मणिपुर में यौन हिंसा का वीडियो वायरल होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, मेरा हृदय आज पीड़ा से भरा है, क्रोध से भरा है। मणिपुर की घटना किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मसार करने वाली घटना है। पाप करने वाले कितने हैं और कौन हैं, ये अपनी जगह है। ये बेइज्जती पूरे देश की हो रही है। 140 करोड़ भारतीयों को शर्मसार होना पड़ा है। हालांकि इस दौरान पीएम मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों से महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध के प्रति कठोर कदम उठाने की अपील करते हुए कहा, घटना चाहे राजस्थान की हो, छत्तीसगढ़ की हो या फिर मणिपुर की हो, कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन


एनसीआरबी की रिपोर्ट बताती है कि राजस्थान में 2021 के दौरान 6337 रेप के मामले दर्ज हुए थे। रेप का यह आंकड़ा, किसी भी राज्य में सर्वाधिक रहा है। छत्तीसगढ़ में रेप की 1093 घटनाएं हुई थीं। मध्यप्रदेश में 2947, यूपी में 2845 और महाराष्ट्र में यह संख्या 2496 रही है। देश में पांच वर्ष यानी 1825 दिनों में डेढ़ लाख महिलाओं से बलात्कार हुआ है। यानी रोजाना 87 महिलाओं की इज्जत लूटी जा रही है।

विज्ञापन

पांच साल में किस राज्य में सर्वाधिक बलात्कार के मामले

एनसीआरबी की रिपोर्ट 2021 के मुताबिक, बलात्कार की घटना वाले टॉप-10 राज्यों में छत्तीसगढ़ शामिल नहीं है। साल 2020 की रिपोर्ट में भी छत्तीसगढ़, टॉप-10 स्टेट में शामिल नहीं है। हालांकि राजस्थान, 2021 और 2020 में रेप की घटनाओं में टॉप पर रहा है। 2019 के दौरान भी राजस्थान में ही बलात्कार के सर्वाधिक 5997 मामले सामने आए थे। साल 2018 में राजस्थान, टॉप पर नहीं था। उस वक्त मध्यप्रदेश, बलात्कार के 5433 मामलों के साथ टॉप पर था। राजस्थान का नंबर दूसरा था। साल 2017 में भी मध्यप्रदेश बलात्कार के मामलों में टॉप पर रहा। दूसरा नंबर उत्तर प्रदेश का था। तीसरे स्थान पर राजस्थान था।

विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2021 में देश में रेप के कुल 31677 मामले सामने आए थे। वर्ष 2020 में बलात्कार की 28046 घटनाएं हुई थीं। अगर पीड़ितों की संख्या देखें, तो वह आंकड़ा 28153 रहा है। साल 2019 में रेप के 32033 मामले देखने को मिले थे। इनमें पीड़ित महिलाओं की संख्या 32260 रही है। वर्ष 2018 में रेप के कुल 33356 मामले सामने आए थे। पीड़ितों की संख्या 33977 रही है। साल 2017 के दौरान बलात्कार के 32559 केस देखने को मिले थे। इन मामलों में पीड़ितों की संख्या 33658 रही है। विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पांच साल के दौरान 159048 से अधिक रेप के मामले सामने आए हैं।
 

2021 में टॉप 10 राज्यों में रेप के मामले
राजस्थान      6337
मध्यप्रदेश      2947
उत्तर प्रदेश    2845
महाराष्ट्र       2496
असम        1733
हरियाणा       1716
ओडिशा       1456
झारखंड       1425
आंध्रप्रदेश      1188
पश्चिम बंगाल    1123

 

2020 में टॉप 10 राज्यों में रेप के मामले
राजस्थान      5310
मध्यप्रदेश      2339
उत्तर प्रदेश    2769
महाराष्ट्र      2061
असम        1657
हरियाणा       1373
ओडिशा       1211 
झारखंड       1321
आंध्रप्रदेश      1095
पश्चिम बंगाल    1128

 

2019 में टॉप 10 राज्यों में रेप के मामले
राजस्थान      5997
उत्तर प्रदेश   3065
मध्यप्रदेश     2485
महाराष्ट्र       2299
केरल        2023
असम        1773
हरियाणा     1480
झारखंड      1416
ओडिशा      1382
आंध्रप्रदेश     1086

 

2018 में टॉप 10 राज्यों में रेप के मामले
मध्यप्रदेश      5433
राजस्थान 4335
उत्तर प्रदेश 3946
महाराष्ट्र 2142
छत्तीसगढ़ 2091  
केरल 1945
असम 1648
हरियाणा 1296  
झारखंड 1090
पश्चिम बंगाल   1069

 

2017 में टॉप 10 राज्यों में रेप के मामले
मध्यप्रदेश      5562
उत्तर प्रदेश    4246
राजस्थान      3305
ओडिशा       2070
केरल         2003
महाराष्ट्र       1933
छत्तीसगढ़     1908
असम        1772
हरियाणा      1099
पश्चिम बंगाल   1084




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed