फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipal Hospitals signs up for acquisition of Columbia Asia Hospitals in India

मणिपाल हॉस्पिटल्स ने भारत में कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल्स के अधिग्रहण का करार किया

Mon, 02 Nov 2020 02:50 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 02 Nov 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
Manipal Hospitals signs up for acquisition of Columbia Asia Hospitals in India
कोलंबिया एशिया अस्पताल - फोटो : Twitter - @ColumbiaAsiaIn

मणिपाल हॉस्पिटल्स ने भारत में कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल्स के अधिग्रहण के लिए पक्का करार किया है। सूत्रों ने बताया कि यह सौदा 2,100 करोड़ रुपये का है। मणिपाल हॉस्पिटल्स ने सोमवार को कहा कि उसका इरादा कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल्स लि. (कोलंबिया एशिया) में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण का है।

विज्ञापन


इस अधिग्रहण से उसे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहुंच का विस्तार करने में मदद मिलेगी। एक बयान में कहा गया है कि दोनों इकाइयों के सामूहिक रूप से 15 शहरों में 27 अस्पताल हो जाएंगे। इन अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या 7,300 और कर्मचारियों की संख्या 10,000 से अधिक होगी। इसके अलावा दोनों इकाइयों के अस्पतालों में डॉक्टरों की संख्या 4,000 से अधिक होगी।
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि सालाना आधार पर इन अस्पतालों में 40 लाख से अधिक मरीजों का इलाज होता। यह देश के सबसे बड़े स्वास्थ्य सेवा प्रदाता नेटवर्क में शामिल हो जाएगा। नियामकीय मंजूरियों के बाद स्वामित्व का स्थानांतरण मणिपाल हॉस्पिटल्स को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मणिपाल एजुकेशन एंड मेडिकल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. रंजन पई ने कहा कि कोलंबिया एशिया का अधिग्रहण हमारी रणनीति के अनुरूप है। इससे मरीजों को सेवाओं के लिए हमारी पहुंच का विस्तार होगा। कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल्स ने बेंगलुरू के हेब्बल में 2005 में परिचालन शुरू किया था। फिलहाल देशभर में वह 11 अस्पतालों का परिचालन करती है।


कोलंबिया पैसिफिक मैनेजमेंट के चेयरमैन डैन बैटी ने कहा कि मजबूत सांस्कृतिक तालमेल की वजह से कोलंबिया एशिया और मणिपाल हॉस्पिटल्स का विलय काफी रोमांचक है। इससे वृद्धि को जारी रखने का अवसर मिलेगा।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed