फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manikl Sarkar was the poor chief minister and dont have mobile phone and car

जनता के सीएम का सत्ता से यूं बेदखल हो जाना, भाजपा से चुनौती मिलने को हंसकर किया था खारिज

Sun, 04 Mar 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Updated Sun, 04 Mar 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
Manikl Sarkar was the poor chief minister and dont have mobile phone and car
माणिक सरकार

देश के सबसे गरीब और जनता के मुख्यमंत्री कहे जाने वाले माणिक सरकार के 20 साल के शासन का शनिवार को अंत हो गया। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट) माकपा को भाजपा के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी। राज्य में पिछले 25 साल से उनकी पार्टी की सरकार थी। सरकार के जाने के साथ ही सबसे गरीब सीएम का उनका तमगा भी खत्म हो गया। मध्य वर्गीय परिवार में 1949 में पैदा हुए माणिक सरकार के पिता अमूल्य दर्जी थे और मां अंजली राज्य सरकार की कर्मचारी थीं। 19 साल में माकपा के सदस्य बन गए सरकार बीकॉम स्नातक थे। 1978 में त्रिपुरा में पहली बार वामदलों की सरकार बनी और वह 1980 में पहली बार विधायक चुने गए।\

विज्ञापन


त्रिपुरा में 1993 से लगातार माकपा की सरकार थी। हालांकि माणिक सरकार 1998 में राज्य के मुख्यमंत्री बने। उनके नेतृत्व में पार्टी ने लगातार चार चुनावों में शानदार जीत हासिल की। उनकी सरकार को जनता की सरकार कहा जाता था। इस साल जनवरी में एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि उन्हें भाजपा से चुनाव में तगड़ी चुनौती मिल सकती और वे हार भी सकते हैं तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया था कि चुनौती? सत्ता गंवा सकते हैं? जनता के पास जाइए और पूछिए, आपको सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे। लेकिन उनके इस भरोसे को दो माह के अंदर ही जनता ने चकनाचूर कर दिया।
विज्ञापन


कार और मोबाइल तक नहीं

राज्य के सबसे ज्यादा वक्त तक मुख्यमंत्री रहे सरकार पर भ्रष्टाचार का एक आरोप तक नहीं लगा। हालांकि उनकी पार्टी पर ऐसे आरोप लगते रहे हैं। सादगी पसंद और स्वच्छ छवि के सरकार अपना वेतन और भत्ता पार्टी को दान में दे देते थे और पार्टी तथा पत्नी के वेतन से परिवार का गुजारा चलता था। सरकार के पास अपनी कार यहां तक मोबाइल फोन भी नहीं है। उनके हलफनामे के अनुसार उनके पास करीब 4 हजार रुपये थे। उन्होंने आज तक कभी आयकर रिटर्न तक नहीं भरा। उनके पास कृषि योग्य या घर बनाने योग्य जमीन भी नहीं है। उनकी पत्नी पंचाली भट्टाचार्य सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी हैं। वह भी आने जाने या खरीदारी के लिए रिक्शे का इस्तेमाल करती हैं। सरकार दंपती अपने दादा के पुराने और छोटे घर में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed