{"_id":"627fabb54428ed683b2f8ac5","slug":"manik-saha-chief-minister-tripura-bjp-state-president-rajyasabha-member-know-all-about-him-latest-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Who is Manik Saha: कौन हैं माणिक साहा, जो बिप्लब देब की जगह बनेंगे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Who is Manik Saha: कौन हैं माणिक साहा, जो बिप्लब देब की जगह बनेंगे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री
Sat, 14 May 2022 06:46 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 14 May 2022 06:46 PM IST
सार
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के इस्तीफे के बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया गया है। त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद माणिक साहा को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है।
विज्ञापन
माणिक साहा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिपुरा की राजनीति में शनिवार (14 मई) को अचानक खलबली मच गई। बिप्लब देब ने अचानक ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जो मंजूर भी कर लिया गया। इसके बाद नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें शुरू हो गईं और आखिर में नाम सामने आया माणिक साहा का। इस रिपोर्ट में हम जानते हैं कि आखिर माणिक साहा हैं कौन, जो त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री का पदभार संभालेंगे?
विज्ञापन
कौन हैं माणिक साहा?
जानकारी के मुताबिक, माणिक साहा त्रिपुरा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं, जो बिप्लब कुमार देब की जगह त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बनेंगे। गौर करने वाली बात यह है कि राज्य में करीब एक साल बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में बिप्लब कुमार देब ने इस्तीफा दिया तो भाजपा ने माणिक साहा का नाम आगे बढ़ा दिया। दरअसल, बिप्लब देब के इस्तीफे के बाद अब हर किसी की नजरें माणिक साहा पर टिक गई हैं।
विज्ञापन
ऐसा है माणिक साहा का राजनीतिक सफर
बता दें कि माणिक साहा पेशे से दंत चिकित्सक हैं। पिछले महीने अप्रैल में वह राज्यसभा सांसद चुने गए थे और त्रिपुरा से ऐसा करने वाले अकेले नेता हैं। साहा साल 2016 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे, जिसके बाद 2020 में उन्हें पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।
विज्ञापन
खेलकूद से भी जुड़ा हुआ है नाता
जानकारी के मुताबिक, माणिक साहा त्रिपुरा क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। राजनीति में कदम रखने से पहले माणिक साहा त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में पढ़ाते थे। बता दें कि माणिक साहा अब बिप्लब देब की जगह त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बनेंगे। अहम बात यह है कि बिप्लब देब ने त्रिपुरा में 25 साल पुराने वामपंथी शासन को सत्ता से हटाया था और 2018 में भाजपा को जीत दिलाई थी।