{"_id":"685d38ed6cf8c721550f1918","slug":"manickam-tagore-s-response-came-after-shashi-tharoor-shared-an-image-of-a-bird-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: 'आजाद चिड़िया को भी आसमान देखना पड़ता है, क्योंकि शिकारी हर वक्त...', थरूर पर कांग्रेस MP का पलटवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: 'आजाद चिड़िया को भी आसमान देखना पड़ता है, क्योंकि शिकारी हर वक्त...', थरूर पर कांग्रेस MP का पलटवार
Thu, 26 Jun 2025 05:42 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Thu, 26 Jun 2025 05:42 PM IST
सार
कांग्रेस सांसद शशि थरूर की सोशल मीडिया पोस्ट ने पार्टी में मतभेद की अटकलों को हवा दे दी है। थरूर के "फ्री बर्ड" बयान पर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने तीखा तंज कसते हुए कहा कि आज़ाद पक्षी को भी आसमान में शिकारी से सावधान रहना चाहिए।
विज्ञापन
सांसद मणिकम टैगोर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता शशि थरूर और पार्टी नेतृत्व के बीच मतभेद की अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं। इसका कारण बना थरूर का हालिया सोशल मीडिया पोस्ट, जिसमें उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से पार्टी के भीतर अपनी स्थिति को लेकर संदेश देने की कोशिश की। इसके बाद पार्टी सांसद मणिकम टैगोर ने भी तीखा जवाब देकर इस बहस को और हवा दे दी।
'उड़ने की इजाजत मत मांगो'
थरूर ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक उड़ते पक्षी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'उड़ने की इजाजत मत मांगो। पंख तुम्हारे हैं और आकाश किसी का नहीं है।' इस पर मणिकम टैगोर ने तंज कसते हुए जवाब दिया, 'पक्षियों को उड़ने की मंजूरी की जरूरत नहीं होती... लेकिन आज के दौर में एक आज़ाद पक्षी को भी आसमान पर नज़र रखनी चाहिए, बाज, गिद्ध और गरुड़ हमेशा शिकार की तलाश में रहते हैं। आज़ादी मुफ्त नहीं होती, खासकर जब शिकारी देशभक्ति के पंख लगाकर उड़ते हों।'
विज्ञापन
खरगे ने ठुकराया कार्रवाई का सवाल
जब इस पूरे घटनाक्रम पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पार्टी इस विवाद में उलझना नहीं चाहती। उन्होंने कहा, “जो चाहे लिखे, हमें उसमें दिमाग खराब नहीं करना। हमारा लक्ष्य देश की एकता और सुरक्षा है, और हम उसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।” कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा, “हम पार्टी हैं, डरने की जरूरत नहीं है। अगर कोई कुछ बोलता है, तो बार-बार उसे दोहराने की जरूरत नहीं। हमारा फोकस राष्ट्र को बचाने पर है।”
यह भी पढ़ें: तुलबुल परियोजना का पुनरुद्धार करने जा रहा भारत? पश्चिमी नदियों के अधिकतम उपयोग की कवायद
पीएम मोदी की तारीफ से भी कांग्रेस में मचा था बवाल
थरूर हाल ही में 'ऑपरेशन सिंदूर' के वैश्विक कूटनीतिक प्रयासों को लेकर पीएम मोदी की सार्वजनिक तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने एक लेख में लिखा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा, सक्रियता और संवाद की इच्छा भारत की वैश्विक छवि को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रही है। इस लेख को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने भी एक्स पर साझा किया, जिससे पार्टी के अंदर उनकी मंशा पर सवाल उठने लगे। कांग्रेस नेता उदित राज ने उन्हें “बीजेपी का सुपर प्रवक्ता” तक कह दिया, जबकि रणदीप सुरजेवाला ने उनके सर्जिकल स्ट्राइक संबंधी बयानों को तथ्यात्मक रूप से गलत बताया।