{"_id":"5a91ef654f1c1ba4268bc272","slug":"mani-shankar-statement-stir-in-congress-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिशंकर की आहट से कांग्रेस में हलचल, 'प्यादा औकात भूल जाए तो कुचला जाता है'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मणिशंकर की आहट से कांग्रेस में हलचल, 'प्यादा औकात भूल जाए तो कुचला जाता है'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 25 Feb 2018 04:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने बेलगाम बोल के लिए कांग्रेस से निलंबित मणिशंकर अय्यर के शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने से पार्टी में हलचल बढ़ गई है। अय्यर को लेकर कांग्रेस नेतृत्व का रुख जस का तस है और फिलहाल उनके निलंबन पर पार्टी कोई फैसला नहीं लेने जा रही है। कांग्रेस का कहना है कि वे पार्टी का हिस्सा नहीं है और न ही उनका कोई लेना देना है उन्हें निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन
पार्टी के वरिष्ठ नेता अय्यर के कांग्रेस दफ्तर पहुंचने के बाद सतर्क हो गए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष लगातार चुनावी दौरों में हैं और कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में अय्यर शुक्रवार शाम कार्यालय पहुंचे तो किसी ने भी उन्हें विशेष महत्व नहीं दिया। बताते हैं आलाकमान के स्पष्ट रुख के चलते ही कांग्रेस के बड़े नेता भी उनसे किनारा किए हैं।
विज्ञापन
अय्यर पार्टी में करीबी रहे नेताओं की मदद से अपनी बात राहुल गांधी तक पहुंचाना चाहते हैं। गुजरात चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने ही प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द बोलने पर उन्हें तत्काल निलंबित करने का फैसला लिया था। जबकि राहुल जानते हैं कि अय्यर उनके पिता राजीव गांधी के करीबी थे।
विज्ञापन
पाकिस्तान से लौटने के बाद अय्यर की पूरी कोशिश फिर से वापसी की है। जबकि पाकिस्तान से आए उनके बयानों के बाद पार्टी का बड़ा वर्ग अब पूरी तरह उनसे किनारा कर लेना चाहता है। ऐसा पार्टी के भीतर भी अय्यर के खिलाफ माहौल बन गया है। बड़ी संख्या में ऐसे नेता हैं जो मानते हैं कि गुजरात में कांग्रेस और बेहतर नतीजे दे सकती थी। नेता उसका ठीकरा अय्यर के पीएम के खिलाफ दिए गए बयान और उनके घर पर हुई पाकिस्तान से आए नेताओं की बैठक को देते हैं।
अय्यर के खिलाफ पार्टी में माहौल बन गया है। पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने मणिशंकर की वापसी पर कहा कि शतरंज की बिसात बिछी हो और प्यादा अपनी औकात भूल जाए तो कुचला जाता है। हमारे राहुल जी पर निर्भर है। वे जो फैसला करेंगे वो हमारा होगा।