फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mani Shankar's statement stir in Congress again

मणिशंकर की आहट से कांग्रेस में हलचल, 'प्यादा औकात भूल जाए तो कुचला जाता है'

Sun, 25 Feb 2018 04:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 25 Feb 2018 04:34 AM IST
विज्ञापन
 Mani Shankar's statement stir in Congress again

अपने बेलगाम बोल के लिए कांग्रेस से निलंबित मणिशंकर अय्यर के शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने से पार्टी में हलचल बढ़ गई है। अय्यर को लेकर कांग्रेस नेतृत्व का रुख जस का तस है और फिलहाल उनके निलंबन पर पार्टी कोई फैसला नहीं लेने जा रही है। कांग्रेस का कहना है कि वे पार्टी का हिस्सा नहीं है और न ही उनका कोई लेना देना है उन्हें निलंबित किया जा चुका है। 

विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेता अय्यर के कांग्रेस दफ्तर पहुंचने के बाद सतर्क हो गए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष लगातार चुनावी दौरों में हैं और कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में अय्यर शुक्रवार शाम कार्यालय पहुंचे तो किसी ने भी उन्हें विशेष महत्व नहीं दिया। बताते हैं आलाकमान के स्पष्ट रुख के चलते ही कांग्रेस के बड़े नेता भी उनसे किनारा किए हैं। 
विज्ञापन


अय्यर पार्टी में करीबी रहे नेताओं की मदद से अपनी बात राहुल गांधी तक पहुंचाना चाहते हैं। गुजरात चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने ही प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द बोलने पर उन्हें तत्काल निलंबित करने का फैसला लिया था। जबकि राहुल जानते हैं कि अय्यर उनके पिता राजीव गांधी के करीबी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान से लौटने के बाद अय्यर की पूरी कोशिश फिर से वापसी की है। जबकि पाकिस्तान से आए उनके बयानों के बाद पार्टी का बड़ा वर्ग अब पूरी तरह उनसे किनारा कर लेना चाहता है। ऐसा पार्टी के भीतर भी अय्यर के खिलाफ माहौल बन गया है। बड़ी संख्या में ऐसे नेता हैं जो मानते हैं कि गुजरात में कांग्रेस और बेहतर नतीजे दे सकती थी। नेता उसका ठीकरा अय्यर के पीएम के खिलाफ दिए गए बयान और उनके घर पर हुई पाकिस्तान से आए नेताओं की बैठक को देते हैं। 


अय्यर के खिलाफ पार्टी में माहौल बन गया है। पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने मणिशंकर की वापसी पर कहा कि शतरंज की बिसात बिछी हो और प्यादा अपनी औकात भूल जाए तो कुचला जाता है। हमारे राहुल जी पर निर्भर है।  वे जो फैसला करेंगे वो हमारा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed