{"_id":"5a2961174f1c1b69678c0840","slug":"mani-shankar-aiyer-removed-from-primary-membership-of-congress-after-insulting-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM मोदी को 'नीच' कहने पर कांग्रेस की कड़ी कार्रवाई, मणिशंकर अय्यर को किया सस्पेंड","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
PM मोदी को 'नीच' कहने पर कांग्रेस की कड़ी कार्रवाई, मणिशंकर अय्यर को किया सस्पेंड
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Thu, 07 Dec 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'नीच' कहने पर कांग्रेस ने मणिशंकर अय्यर को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरेजवाला ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा कि यह कांग्रेस का गांधीवादी नेतृत्व व विरोधियों के प्रति सम्मान की भावना है। कांग्रेस पार्टी ने मणिशंकर अय्यर को कारण बताओ नोटिस जारी कर प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।
इससे पहले अय्यर के इस बयान के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नाराजगी जताई और उनसे माफी मांगने को कहा था। राहुल ने ट्वीट किया 'भाजपा और पीएम कांग्रेस पार्टी के लिए गंदी भाषा का उपयोग करते हैं। लेकिन हमारी पार्टी की अलग संस्कृति है। मैं मणिशंकर द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा को सही नहीं मानता। हमारी पार्टी और मैं चाहता हूं कि वह इसके लिए माफी मांगे।
विज्ञापन
राहुल गांधी के कहने के बाद अय्यर ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि 'मैंने अंग्रेजी के शब्द LOW का हिंदी अनुवाद किया था अगर नीच का मतलब LOW BORN होता है तो मैं माफी मांगता हूं।'
इससे पहले अय्यर ने पीएम मोदी के बारे में कहा, ‘ये आदमी बहुत नीच किस्म का आदमी है। इसमें कोई सभ्यता नहीं है। ऐसे मौके पर इस किस्म की गंदी राजनीति करने की क्या आवश्यकता है।’
बता दें कि साल 2014 के आम चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने मोदी को बैठे-बिठाए बहुत बड़ा मुद्दा दे दिया। नई दिल्ली में आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति के अधिवेशन में अय्यर ने ताल ठोक कर घोषणा की कि 21वीं सदी में मोदी कभी देश के प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे, लेकिन अगर वे कांग्रेस मुख्यालय के बाहर चाय बेचना चाहते हैं तो उनके लिए जगह का इंतजाम किया जा सकता है।
विज्ञापन
#ManiShankarAiyar suspended from primary membership of Congress Party. pic.twitter.com/S9FYt1vb15
— ANI (@ANI) December 7, 2017विज्ञापन