फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mani shankar aiyar slams modi government over indian democracy

मणिशंकर अय्यर बोले, पहली बार भारत पर प्रश्नचिन्ह लगा है कि वह रहेगा या नहीं 

Sat, 14 Jul 2018 06:50 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 14 Jul 2018 06:50 PM IST
विज्ञापन
mani shankar aiyar slams modi government over indian democracy

पूर्व राजनयिक और कांग्रेसी नेता मणिशंकर अय्यर ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि पहली बार भारत पर प्रश्न चिन्ह लगा है। 66 साल में देश के लोगों ने जो अनोखा लोकतंत्र बनाया था, अब पिछले चार साल के शासनकाल में लगने लगा है कि वह भारत रहेगा या नहीं।

विज्ञापन

 
शनिवार को कॉन्स्टिटूशन क्लब में मोदी सरकार के चार साल के कार्यकाल पर तैयार की गई रिपोर्ट ‘डिस्मेंटलिंग इंडिया: ए फोर ईयर रिपोर्ट’ के विमोचन पर बोलते हुए अय्यर ने यह बात कही है। केंद्र सरकार की मौजूदा नीति पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा, आज न तो देश के आंतरिक हालात ठीक हैं और न ही विदेश नीति मजबूत हो सकी है। 
विज्ञापन


राष्ट्रवाद, संविधान, वसूल, परम्पराएं, विरासत, संस्कृति और इतिहास पर एक चुनौती है। ये संस्थाएं और मान्यतायें, आगे बच पाएंगी, इसमें संदेह है। पड़ोसी देशों, चीन, भूटान, नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान के साथ भारत के रिश्तों पर बोलते हुए अय्यर ने कहा, आज इन राष्ट्रों के साथ सम्बंध अच्छे नहीं हैं। इन राष्ट्रों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पूरी तरह फेल रही है। इस रिपोर्ट का सम्पादन जॉन दयाल, लीना डाबिरु और शबनम हाशमी ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

....हो सकता है कि राहुल कल दिखा दें कि वो भी जीत सकते हैं.....

mani shankar aiyar slams modi government over indian democracy

मणिशंकर अय्यर ने 2019 पर चुटकी लेते हुए कहा, आज केवल वही राजनीति में आयें, जो हार का सामना करने को तैयार हैं। वैसे पता किसी का कुछ नहीं है, कौन कब क्या बन जाए। केजरीवाल ने दिखा दिया कि वो जीत सकता है, मोदी ने भी दिखा दिया कि वे जीत सकते हैं, हो सकता है कि कल राहुल गांधी दिखा दें कि वो भी जीत सकते हैं।

अशोक वाजपेयी ने कहा, संस्कृति अंधेरे की ओर जा रही है। समाज को बांटने का काम तेजी से चल रहा है। नतीजा, हिंदू अधिक कट्टर हिन्दू और मुस्लिम अधिक कट्टर मुस्लिम बनते जा रहे हैं। भाजपा सरकार के कार्यकाल में संविधान की मूल आत्मा और हिंदू धर्म के खिलाफ काम हो रहा है। आरएसएस पर निशाना साधते हुए वाजपेयी ने कहा, यह संगठन मुस्लिम धर्म के लिए बड़ा खतरा नहीं है, जितना हिंदू धर्म के लिए है।

रिपोर्ट में इनके लेख शामिल हैं .....

एडमिरल रामदास, अरुण कुमार, अशोक वाजपेयी, कोलिन गंसेलविस, गोहर रजा, गोल्डी एम राजा, हरतोष बल, जॉन दयाल, कविता कृष्णन, मणिशंकर अय्यर, निखिल डे, पॉल दिवाकर, राखी सहगल, विध्या भूषण और वीजू कृष्णन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed