फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mangaluru: Travelers from Kerala who arrived without RT PCR negative report were sent back

मंगलूरू: बगैर आरटी पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट के पहुंचे केरल के यात्रियों को वापस भेजा, विरोध में चक्काजाम

Mon, 02 Aug 2021 10:20 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 02 Aug 2021 10:20 PM IST
सार

केरल से कर्नाटक पहुंचे सैकड़ों लोगों को वापस भेज दिया गया। इन लोगों के पास कोरोना जांच की आरटी पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट नहीं थी। 
 

विज्ञापन
Mangaluru: Travelers from Kerala who arrived without RT PCR negative report were sent back
symbolic image - फोटो : ANI

विस्तार

केरल में कोरोना महामारी के खौफ के चलते कर्नाटक सरकार ने सख्ती बरतना शुरू कर दी है। सोमवार को केरल के सैकड़ों यात्रियों को तेलापैडी बॉर्डर से दक्षिण कन्नड पुलिस ने वापस भेज दिया, क्योंकि उनके पास निगेटिव आरटी पीसीआर रिपोर्ट नहीं थी। कर्नाटक सरकार ने बाहरी राज्यों से आने वालों के लिए यह रिपोर्ट अनिवार्य कर दी है। 

विज्ञापन


केरल के यात्रियों ने कर्नाटक सरकार के इस कदम का मंगलूरू में विरोध किया और कुछ देर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि कर्नाटक सरकार ने अचानक यह निर्णय किया। इससे कासरगोद के लोगों को बड़ी परेशानी हो रही है, क्योंकि वे रोजगार, शिक्षा व चिकित्सा के लिए मंगलूरू पर निर्भर हैं। उन्होंने मंगलूरू जिला प्रशासन से आग्रह किया कि वह शहर में प्रवेश के पूर्व तेलापैडी में कोविड टेस्ट के प्रबंध करे। 
विज्ञापन


इस बीच मंगलूरू पुलिस ने कहा है कि वह उन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करेगी, जिन्होंने हाईवे पर चक्काजाम किया था। दक्षिण कन्नड जिले के प्रशासन ने कहा कि सोमवार सुबह तक तेलापैडी बॉर्डर पर टेस्ट किया जा रहा था। जिन लोगों में लक्षण थे, उनका आरएटी टेस्ट जरूरी है, इसलिए उन्हें वापस भेजा गया। डिप्टी कमिश्नर केवी राजेंद्र ने कहा कि केरल के किसी व्यक्ति को बगैर आरटी पीसीआर निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट के मंगलूरू में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन कराने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों को इजाजत दी गई
हालांकि केरल से मंगलुरू यूनिवर्सिटी की परीक्षा देने आए विद्यार्थियों को आने दिया गया। उन्हें कॉलेज का परिचय पत्र दिखाने के बाद इजाजत दी गई। बता दें, कर्नाटक सरकार ने 31 जुलाई से केरल व महाराष्ट्र से आने वाले सभी लोगों के लिए निगेटिव आरटी पीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य कर दी है। इन दोनों राज्यों में कोरोना मरीजों की बड़ी संख्या को देखते हुए यह फैसला किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed