फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mangaluru Father kills son irritated at being questioned about eating chicken curry crime news in hindi

Mangaluru: चिकन करी को लेकर पिता-पुत्र में हुआ विवाद, बेटे को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

Thu, 06 Apr 2023 01:23 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, मेंगलुरु
पीटीआई, मेंगलुरु Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 06 Apr 2023 01:23 AM IST
सार

घटना मंगलवार को जिले के सुलिया तालुक के गुट्टीगर में हुई। पुलिस ने मृतक की पहचान शिवराम के रूप में की। शिवराम के घर पर चिकन करी बनी थी। चिकन को लेकर उसका झगड़ा पिता शीना के साथ हो गया। 

विज्ञापन
Mangaluru Father kills son irritated at being questioned about eating chicken curry crime news in hindi
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में चिकन करी को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि पिता ने अपने 32 वर्षीय बेटे की लाठी-डंडों से पिटाई की। मारपीट के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


घटना मंगलवार को जिले के सुलिया तालुक के गुट्टीगर में हुई। पुलिस ने मृतक की पहचान शिवराम के रूप में की। शिवराम के घर पर चिकन करी बनी थी। चिकन को लेकर उसका झगड़ा पिता शीना के साथ हो गया। सूत्रों ने बताया कि शिवराम के पिता जब घर लौटे तब तक घर में बनी चिकन करी खत्म हो चुकी थी। इसकी को लेकर पिता और पुत्र के बीच विवाद हो गया। गुस्से में पिता ने डंडे से बेटे की पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed