मंगलुरू: डॉक्टर ने सुपरमार्केट में मास्क पहनने से किया मना, कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर उठाए सवाल, केस दर्ज
मंगलुरू के सुपर मार्केट में मास्क बिना पहने धुमने पर जब एक डॉक्टर को लोगों ने टोका तो उन्होंने बहस की और कोरोना को लेकर जारी दिशानिर्देशों पर सवाल उठाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक का एक वीडियो क्लिप काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दुनियाभर के एक्सर्ट्स से लेकर देश की सरकार व प्रशासन यहां तक की डॉक्टर्स भी कोरोना से बचाव के लिए लोगों को घर से बाहर निकलते समय और खासकर भीड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने को कहते हैं लेकिन मंगलुरू के एक सुपरमार्केट में एक डॉक्टर ने ही मास्क पहनने से मना कर दिया। डॉक्टर को बिना मास्क पहने देख जब अन्य ग्राहकों व दुकानदार ने टोका तो उसने सभी से बहस कर ली। घटना का यह वीडियो मंगलवार (18 मई) का है, जो अब वायरल हो रहा है।
मंगलुरू के पुलिस कमिश्नर का बयान
इधर, मंगलुरू के पुलिस कमिश्नर ने कहा, 'डॉ. श्रीनिवास काकिलया ने दुकानदार से बहस की और मास्क पहनने से इनकार कर दिया। डॉक्टर ने कोरोना को लेकर जारी सरकारी दिशानिर्देशों पर भी सवाल उठाया। ऐसे में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।' बता दें, डॉक्टर के खिलाफ ईस्ट (कादरी) थाने में एपिडेमिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Karnataka | In a viral video, doctor refuses to wear mask at a supermarket in Mangaluru
"Dr Srinivas Kakkilaya argues with shopkeeper & refused to wear a mask. He even questioned guidelines. Case has been registered," said Mangaluru City CPविज्ञापन विज्ञापन
(2nd pic: CCTV clip's screen grab) pic.twitter.com/SLNGv3DKj3 — ANI (@ANI) May 20, 2021
सार्वजनिक स्थान पर मास्क न पहनने पर जुर्माने का प्रावधान
मालूम हो कि कई राज्य प्रशासनों ने बाहर जाते समय या किसी सार्वजनिक स्थान पर सभी के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। देशभर में कोविड-19 के बढ़े हुए मामलों को नियंत्रित करने के लिए बिना मास्क के पकड़े गए लोगों से 500 से लेकर 2000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा रहा है।
सोशल मीडिया यूजर्स ने की आलोचना
सुपरमार्केट के कर्मचारियों द्वारा कई प्रयासों के बावजूद, डॉक्टर ने यह कहते हुए मास्क पहनने से इनकार कर दिया कि सरकार ने मूर्खतापूर्ण नियम बनाया है। वायरल वीडियो में सुपर मार्केट के बिलिंग काउंटर पर डॉ. काकिलया को बहस करने के दौरान यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'मास्क जरूरी नहीं'। वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो के वायरल होते ही डॉक्टर की जमकर आलोचना की। इसके अलावा लोगों की जान को खतरे में डालने के लिए डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।