फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mangaluru Blast: Police says Suspect learnt to make bombs on chat groups,

Mangaluru Blast: पुलिस ने कहा- संदिग्ध आरोपी ने चैट समूहों के जरिए बम बनाना सीखा, किसी संगठन से संबंध नहीं

Wed, 23 Nov 2022 12:47 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 23 Nov 2022 12:47 PM IST
सार

मंगलूरू ऑटोरिक्शा विस्फोट मामले में मुख्य संदिग्ध 24 वर्षीय मोहम्मद शरीक और उसके सहयोगी अब्दुल मथीन ताहा, अराफात अली, माज मुनीर अहमद और सैयद यासीन  कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के तीर्थहल्ली के निवासी हैं।

विज्ञापन
Mangaluru Blast: Police says Suspect learnt to make bombs on chat groups,
मंगलूरू ऑटो रिक्शा ब्लास्ट। - फोटो : Agency

विस्तार

कर्नाटक के मंगलूरू में शनिवार को एक चलते ऑटो रिक्शा में हुए विस्फोट मामले में पुलिस ने एक और बड़ा खुलासा किया है। मामले की जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट मामले में संदिग्ध आत्म-कट्टरपंथी हैं और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर समूहों से प्रारंभिक तौर पर बम बनाना सीखा था। इस बीच कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। 

विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को उन्होंने उस स्थान का भी दौरा किया, जहां घटना हुई थी।

मामले में मुख्य संदिग्ध 24 वर्षीय मोहम्मद शरीक और उसके सहयोगी अब्दुल मथीन ताहा, अराफात अली, माज मुनीर अहमद और सैयद यासीन सभी शिवमोग्गा जिले के तीर्थहल्ली के निवासी हैं। पुलिस अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि अब तक हमने पाया है कि उनका किसी भी संगठन से कोई संबंध नहीं था, लेकिन उन्होंने विभिन्न स्रोतों के माध्यम से इस्लामिक स्टेट द्वारा प्रदान की गई सामग्री तक पहुंच बनाई। और अपनी प्रेरणा से उन्होंने इन गतिविधियों की योजना बनाई।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार, इस समूह में केवल अब्दुल ताहा अल-हिंद मॉड्यूल का एक कथित सदस्य है। अल-हिंद मॉड्यूल दक्षिण भारत के जंगलों में एक आईएस प्रांत स्थापित करने के उद्देश्य से काम करता है। उन्होंने कहा कि टेलीग्राम पर कई बंद ग्रूप हैं और इस्लामिक स्टेट से जुड़े कई अन्य एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म हैं, जिसपर प्रचार सामग्री, बम और विस्फोटक बनाने के डू इट योरसेल्फ (DIY) वीडियो मौजूद हैं। उन्होंने इसी का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी ने यह भी कहा कि शरीक के फोन से बाइक बम बनाने और कुकर बम बनाने के वीडियो भी बरामद किए गए हैं। मंगलूरू में विस्फोट के एक दिन बाद राज्य के पुलिस प्रमुख प्रवीण सूद ने इस घटना को "गंभीर नुकसान पहुंचाने के इरादे से किया गया आतंकी कार्य" बताया था। मंगलवार को मामले से जुड़े एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आईईडी की प्रकृति से पता चलता है कि समूह के पास बड़ी धनराशि या किसी का समर्थन नहीं था। उन्होंने कहा कि बम बनाने में पोटैशियम क्लोरेट का इस्तेमाल किया गया था- इस रसायन का इस्तेमाल माचिस और पटाखों में किया जाता है।



पुलिस ने रविवार रात मैसूर में शरीक के घर से 150 माचिस, सल्फर पाउडर और बारूद बरामद किया था। अधिकारी ने कहा कि बाजार में आमतौर पर वाशिंग मशीन का टाइम डिले मैकेनिज्म उपलब्ध है, जिसका इस्तेमाल बम में किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed