{"_id":"626cfbfd11ef91032c2e6408","slug":"mangalore-objectionable-act-with-women-in-huda-masjid-in-thokkotu-accused-arrested-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलौर: मस्जिद में महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हरकत, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मंगलौर: मस्जिद में महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हरकत, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sat, 30 Apr 2022 02:36 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 30 Apr 2022 02:36 PM IST
सार
सुजीत शेट्टी के खिलाफ महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई। इसमें कहा गया है कि ठोकोट्टू के हुडा जुम्मा मस्जिद परिसर में आरोपी ने उनके साथ आपत्तिजनक हरकत की।
विज्ञापन
गिरफ्तारी
- फोटो : is
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के मंगलौर में दो महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया आरोपी की पहचान करकला निवासी सुजीत शेट्टी के रूप में गई है। आरोपी की उम्र 26 वर्ष बताई गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया, सुजीत शेट्टी के खिलाफ महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई। इसमें कहा गया है कि ठोकोट्टू के हुडा जुम्मा मस्जिद परिसर में आरोपी ने उनके साथ आपत्तिजनक हरकत की। पीड़िता ने बताया कि 28 अप्रैल की रात करीब 11ः30 बजे वह मस्जिद में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होने गई हुई थीं।
विज्ञापन
करीब रात के दो बजे जब महिलाएं मस्जिद परिसर में महिलाओं के लिए बने कमरे में नमाज अदा कर रहीं थीं, तभी सुजीत शेट्टी ने अवैध रूप से कमरे में प्रवेश किया और उनके हाथ खींच कर उनके साथ आपत्तिजनक हरकत की। पुलिस ने महिलाओं की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन