फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maneka Gandhi demands expulsion of BJP MLA from the party over horse beating incident.

घोड़े को पीटने वाले विधायक पर भड़कीं मेनका, पार्टी से निकालने की मांग

Wed, 16 Mar 2016 02:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 16 Mar 2016 02:54 PM IST
विज्ञापन
Maneka Gandhi demands expulsion of BJP MLA from the party over horse beating incident.
देहरादून में पुलिस के घोड़े के साथ की गई बर्बरता के आरोपी मसूरी के बीजेपी विधायक गणेश जोशी के खिलाफ केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने पार्टी से बीजेपी विधायक को निकालने की मांग की है।
विज्ञापन


गणेश जोशी पर आरोप है कि उन्होंने सोमवार को देहरादून में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस के घोड़े शक्तिमान पर हमला किया था। बीजेपी विधायक की पिटाई से घोड़े को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


इसी मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने सख्त रूख अपनाते हुए पार्टी से बीजेपी विधायक पर कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि मेनका गांधी जानवरों के हित के लिए काम करने वाली संस्था 'द प्यूपिल फॉर एनिमल्स' (पीएफए) की अध्यक्ष हैं और जानवरों से जुड़े मुद्दे उठाती रहती हैं। उत्तराखंड में भी ये संस्था कार्य करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेटा ने भी घटना को गंभीरता से लिया

Maneka Gandhi demands expulsion of BJP MLA from the party over horse beating incident.
भाजपा विधायक गणेश जोशी - फोटो : amar ujala
इस बीच पीएफए ने बीजेपी विधायक के खिलाफ देहरादून में पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही राज्य के पुलिस मुखिया को भी पत्र लिखकर आरोपी विधायक गणेश जोशी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पीएफए की ट्रस्टी गौरी मौलेखी ने पुलिस मुखिया को लिखे अपने पत्र में कहा है कि ये घटना बेहद गंभीर है। ये एक तरह का क्रिमिनल एक्ट है जिसे खुलेआम और बेहद बेदर्दी से किया गया है।

मेनका गांधी और उनकी संस्था के साथ-साथ भारत के पशु कल्याण बोर्ड ने भी इस घटना को गंभीर बताया है। उनके साथ-साथ जानवरों के कल्याण के लिए काम करने वाली दूसरी संस्थाओं ने भी विधायक पर सख्त कारर्वाई की मांग की है।

जानवरों के हित के लिए काम करने वाली एक और संस्था पेटा ने भी इस घटना को गंभीरता से लिया है। संस्था की ओर से उत्तराखंड के विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर आरोपी विधायक गणेश जोशी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने विधायक को उनके पद से निष्कासन की मांग की है। पेटा की ओर से घटना को आपराधिक दुराचरण की श्रेणी में रखते हुए बीजेपी विधायक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed