फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mandsaur collector and officers were beaten by farmers while they are protesting in madhya pradesh

मंदसौर में किसानों का विरोध और बढ़ा

Wed, 07 Jun 2017 01:10 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Wed, 07 Jun 2017 01:10 PM IST
विज्ञापन
mandsaur collector and officers were beaten by farmers while they are protesting in madhya pradesh

मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों का सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि किसानों से मिलने पहुंचे मंदसौर कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह और अधिकारियों के साथ मारपीट तक की गई है। इतना ही नहीं उनके कथित तौर पर कपड़े तक फाड़ दिए गए हैं। कर्जमाफी और फसल के बेहतर दाम की मांग कर रहे किसान अपनी मांग पर लगातार अडे़ हुए हैं।

विज्ञापन


इससे पहले ये आंदोलन इस कदर उग्र हुआ कि पुलिस को फायरिंग तक करनी पड़ी। फायरिंग में कथित तौर पर छह किसानों की मौत हो गई जबकि कई अन्य जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार, पुलिस फायरिंग उस समय हुई जब हजारों की संख्या में किसान अपनी मांग को लेकर मंदसौर के पिपलिया में प्रदर्शन कर रहे थे। 
विज्ञापन


सड़क जाम कर रहे किसानों ने जब दो बसों और एक  टेंपो में आग लगाई तो पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने फायरिंग कर दी जिसमें छह किसानों की मौत हो गई।मंदसौर के कलेक्टर एसके सिंह ने अभी तक पांच किसानों की मौत की पुष्टि की है, वहीं फायरिंग में घायल आरिफ की मौत इलाज के लिए इंदौर ले जाते समय हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed