{"_id":"652bd72f66ae9ea80b023927","slug":"mandaviya-lays-foundation-inaugurates-several-health-sector-projects-in-assam-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: स्वास्थ्य क्षेत्र की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास, मनसुख मंडाविया ने कार्यक्रम में कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: स्वास्थ्य क्षेत्र की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास, मनसुख मंडाविया ने कार्यक्रम में कही यह बात
Sun, 15 Oct 2023 05:43 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Sun, 15 Oct 2023 05:43 PM IST
सार
स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मंडाविया ने कहा, लोगों के लिए सुलभ और किफायती स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करने पर ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व
- फोटो : ANI
विस्तार
असम में स्वास्थ्य क्षेत्र को अत्यधित सुदृढ़ करने के लिए कई परियोजनाओं की नींव रखी गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने रविवार को असम में 16 स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री मंडाविया ने कहा, केंद्र सरकार देश में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के प्रति समग्र दृष्टिकोण अपना रही है।
स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम में केद्रीय मंत्री मंडाविया ने कहा, लोगों के लिए सुलभ और किफायती स्वास्थ्य देखभाल पर ध्यान दिया जा रहा है। देश की प्रगति के लिए स्वास्थ्य देखभाल बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, यदि नागरिक स्वस्थ होंगे, तभी देश स्वस्थ होगा। उन्होंने नागरिकों से यह सुनिश्चित करने के लिए देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने का भी आग्रह किया कि भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बन जाए।
असम में स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे की प्रगति पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में एक बड़ी परियोजना की नींव जल्द ही रखी जाएगी। मंत्री द्वारा उद्घाटन की गई परियोजनाओं में लखीमपुर मेडिकल कॉलेज में 50 बिस्तरों वाला क्रिटिकल केयर ब्लॉक और कई स्थानों पर पांच ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य इकाइयां शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने नागांव में एक एकीकृत प्रयोगशाला और डिब्रूगढ़ में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी खोला। उन्होंने चार उप-विभागीय अस्पतालों और चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की भी नींव रखी। असम में करीब 120 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है।

Inaugurating & laying foundation stone of various health infrastructure projects in Assam https://t.co/UU2cJPABwn
विज्ञापन विज्ञापन— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) October 15, 2023