{"_id":"63863cf2f8603211af66f820","slug":"man-stabs-sister-in-law-to-death-injures-wife-mother-in-law-ln-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News: महाराष्ट्र में 'दामाद' बना हैवान, चाकू से किया साली का कत्ल, पत्नी-सास को भी किया घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Crime News: महाराष्ट्र में 'दामाद' बना हैवान, चाकू से किया साली का कत्ल, पत्नी-सास को भी किया घायल
Tue, 29 Nov 2022 10:40 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 29 Nov 2022 10:40 PM IST
सार
अधिकारी ने कहा कि झगड़े के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर अपनी 60 वर्षीय सास को पीटना और चाकू मारना शुरू कर दिया आरोपी ने साली पर चाकू से कई वार किए जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक विवाद में दामाद ने अपनी साली की चाकू मारकर हत्या कर दी और अपनी पत्नी और सास को घायल कर दिया। व्यक्ति की उम्र 50 साल है। एक अधिकारी के मुताबिक यह घटना जिले के बदलापुर कस्बे में सोमवार सुबह करीब छह बजे हुई।
विज्ञापन
आरोपी अपनी ससुराल पहुंचा और झगड़ा करने लगा
अधिकारी ने कहा कि आरोपी का पहले ही पत्नी और ससुराल पक्ष से झगड़ा चल रहा था। जिससे पत्नी अपने मायके आकर रहने लगी। और फिर आरोपी अपने ससुराल पहुंचा और अपनी पत्नी को तलाक देने के लिए झगड़ा करने लगा। साथ ही वह मुंबई में एक घर के कुछ दस्तावेज लेने की भी बात कर रहा था, जिसको लेकर लड़ाई बढ़ गई।
विज्ञापन
साली की मौके पर ही मौत हो गई
अधिकारी ने कहा कि झगड़े के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर अपनी 60 वर्षीय सास को पीटना और चाकू मारना शुरू कर दिया और जब उसकी पत्नी और साली ने हस्तक्षेप किया, तो उसने उन पर भी हमला किया। आरोपी ने साली पर चाकू से कई वार किए जिसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो महिलाओं उसकी पत्नी और सास को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन
धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज
बदलापुर पश्चिम पुलिस थाने के एसएचओ ने कहा कि आरोपी को धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या का प्रयास) और भारतीय दंड संहिता और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।