{"_id":"5deecaef8ebc3e87943c06f8","slug":"man-pretending-to-be-mp-held-for-trying-to-enter-in-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद में प्रवेश करने के लिए व्यक्ति ने किया सांसद बनने का नाटक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संसद में प्रवेश करने के लिए व्यक्ति ने किया सांसद बनने का नाटक
Tue, 10 Dec 2019 04:00 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 10 Dec 2019 04:00 AM IST
विज्ञापन
संसद भवन (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
संसद में प्रवेश करने के लिए एक व्यक्ति ने सांसद बनने का नाटक किया। सुरक्षा का उल्लंघन करते हुए 39 वर्षीय व्यक्ति ने सांसद के रूप में नई दिल्ली में संसद परिसर में प्रवेश करने की कोशिश की। व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, वरुण माथुर नाम के एक व्यक्ति को सांसद के रूप में संसद में प्रवेश करने की कोशिश करने पर लगभग 5:30 बजे हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के गणेश नगर इलाके में रहने वाले माथुर ने सबसे पहले संसद भवन में प्रवेश करने की कोशिश की और उसने वहां तैनात सुरक्षा अधिकारियों को बताया कि वह एक सांसद है।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा, जब एक अन्य सुरक्षा अधिकारी ने पूछा तो उसने खुद की पहचान एक पूर्व सांसद के रूप में बताई। उसे भवन में प्रवेश करने से पहले रिसेप्शन पर ही सुरक्षाकर्मियों द्वारा हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद उसे दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि संसद में प्रवेश करने संबंधी उसके मकसद के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन