{"_id":"62a3a5185e20a27b496a1787","slug":"man-molested-woman-at-khar-railway-station-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुम्मे के चक्कर में खाईं चप्पलें : मुंबई में स्टेशन पर खड़ी महिला से छेड़छाड़, सड़कछाप रोमियो को लोगों ने धुना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुम्मे के चक्कर में खाईं चप्पलें : मुंबई में स्टेशन पर खड़ी महिला से छेड़छाड़, सड़कछाप रोमियो को लोगों ने धुना
Sat, 11 Jun 2022 01:40 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:40 AM IST
सार
अधिकारी ने बताया कि आरोपी का नाम आलोक कनौजिया है। वहीं घटना पश्चिम रेलवे के खार स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजकर 50 मिनट पर हुई जब महिला ट्रेन का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई के खार रेलवे स्टेशन पर एक आदमी ने महिला से छेड़खानी कर दी। उसने महिला को कथित तौर पर गलत तरीके से छुआ और जबरन चूमने की कोशिश की। वहीं अब आरोपी को गिरफ्तार किया गया है उसकी उम्र करीब 35 साल है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि आरोपी का नाम आलोक कनौजिया है। वहीं घटना पश्चिम रेलवे के खार स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजकर 50 मिनट पर हुई जब महिला ट्रेन का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
पीछे से गर्दन पकड़कर चूमने की कोशिश
अधिकारी ने कहा कि आरोपी आलोक कनौजिया पीछे से आया और महिला को गलत तरीके से छुआ और फिर उसकी गर्दन पकड़कर उसे चूमने की कोशिश की। महिला के चिल्लाने पर साथी यात्रियों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। कनौजिया मध्य प्रदेश के जबलपुर का रहने वाला है और यहां फुटपाथ पर रहता है।
विज्ञापन
बांद्रा रेलवे पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (जो कोई भी किसी महिला पर हमला करता है या आपराधिक बल का इस्तेमाल करता है या यह जानने की संभावना है कि वह उसकी शील भंग करेगा) के तहत मामला दर्ज किया गया।
इस हफ्ते यह दूसरी घटना
वहीं इस हफ्ते यह दूसरी घटना है जिसमें डब्ल्यूआर नेटवर्क पर एक महिला से छेड़छाड़ की गई। चरनी रोड और चर्चगेट के बीच चलती उपनगरीय ट्रेन में सोमवार को 20 वर्षीय महिला के साथ मारपीट और छेड़छाड़ की गई थी।