फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man linked to PA of bjp Mla in Bengaluru bed scam

बंगलूरू बेड स्कैम: भाजपा विधायक के निजी सहायक से जुड़े बिचौलिए के तार, ऐसे सामने आया सच

Sun, 09 May 2021 10:48 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 09 May 2021 10:48 AM IST
सार

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्य ने हाल ही में बृहत बंगलूरू महानगर पालिका द्वारा संचालित कोविड अस्पतालों में बिस्तरों की अनियमितताओं पर सवाल खड़े किए थे। महानगर पालिका पर आरोप है कि पैसे लेकर मरीजों को बेड मुहैया कराया जा रहा था।

विज्ञापन
Man linked to PA of bjp Mla in Bengaluru bed scam
कोविड अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संकट के बीच दक्षिण बंगलूरू से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने हाल ही में अस्पतालों में बेड की कमी को लेकर अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े किए थे। सांसद सूर्या के सवाल से नगरपालिका में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि इस घोटाले में भाजपा विधायक के निजी सहायक से बिचौलियों के तार जुड़ रहे हैं।  इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही अलग-अलग अस्पतालों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा। जांच के दौरान पुलिस ने जब अस्पतालों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो एक फुटेज में दिखा कि तेजस्वी सूर्या ने जब अस्पतालों का दौरा किया तो एक युवक उनके पीछे-पीछे चल रहा था। हालांकि पुलिस ने अभी युवक को गिरफ्तार नहीं किया है। युवक कोविड पॉजिटिव है और अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस उसके स्वस्थ्य होने का इंतजार कर रही है। 

विज्ञापन


भाजपा सांसद सूर्या ने घोटाले का किया खुलासा
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्य ने हाल ही में बृहत बंगलूरू महानगर पालिक द्वारा संचालित कोविड अस्पतालों में बिस्तरों की अनियमितताओं पर सवाल खड़े किए थे। महानगर पालिका पर आरोप है कि उसके कर्मचारी पैसे लेकर मरीजों को बेड मुहैया करा रहे हैं। पिछले दिनों सांसद तेजस्वी सूर्या ने खुद ही इस गोरखधंधा का पर्दाफाश किया था। जिसमें पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


रिहान ने सबसे ज्यादा बेडों की हेराफेरी की
गिरफ्तार किए गए चार लोगों में से एक दक्षिण क्षेत्र वार रूम का संचालक है। संचालक का नाम रिहान है, जिसने पिछले महीने एक व्यक्ति के नाम पर अलग-अलग अस्पतालों में दो एचडीयू (उच्च-निर्भरता इकाई) बेड और एक आईसीयू बिस्तर बुक करा लिया और मोटी रकम लेकर वह बेड दूसरे मरीजों को दे दिया। रिहान 10 से ज्यादा बार बेड की खरीद-फरोख्त कर चुका है। इतना ही नहीं किसी को इसका शक ना हो इसलिए वह शहर छोड़कर झारखंड रवाना हो गया और वहां से फोन के जरिए इस धंधा से जुड़ा रहा, लेकिन पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस रैकेट में शामिल लोगों को बेनकाब किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed