फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man Kills Wife Burn Body Tries To Pass Off Murder As Covid Death In Tirupati Andhra Pradesh

आंध्र प्रदेश: पत्नी की हत्या कर शव जलाकर सूटकेस में फेंका, सबको बताया- कोविड से हुई मौत

Thu, 01 Jul 2021 07:57 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति Published by: देव कश्यप Updated Thu, 01 Jul 2021 07:57 AM IST
सार

आरोपी पति श्रीकांत रेड्डी ने अपने ससुराल में और पड़ोसियों को बताया कि पत्नी भुवनेश्वरी की मौत कोविड की वजह से हो गई है और हॉस्पिटल प्रशासन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
Man Kills Wife Burn Body Tries To Pass Off Murder As Covid Death In Tirupati Andhra Pradesh
आरोपी पति गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी 27 साल की पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने पत्नी की मौत के पीछे कोरोना संक्रमण को ही वजह को बता डाला। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान श्रीकांत रेड्डी के तौर पर हुई है। उसने अपने ससुराल में और पड़ोसियों को बताया कि पत्नी भुवनेश्वरी की मौत कोविड की वजह से हो गई है और हॉस्पिटल प्रशासन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन आरोपी ने लाश को जलाकर सूटकेस में बंद कर फेक दिया था।
विज्ञापन


पुलिस को सूटकेस में लाश मिलने की सूचना के बाद इस पूरे मामले का भंडाफोड़ हुआ। डिप्टी एसपी ने बताया कि, 'तिरुपति के पास एक महिला की 90 प्रतिशत जली हुई लाश सूटकेस में बंद मिली। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने महिला की उम्र 25 से 30 के बीच बताई।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की पूरी छानबीन और वैज्ञानिक सबूतों के आधार पर पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची कि शव हैदराबाद में सॉफ्टवेयर इंजिनियर भुवनेश्वरी की है। आरोपी पति ने जुर्म कबूल कर लिया है, उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को हत्या के साथ-साथ शव को आग लगाकर सबूत मिटाने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed