फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man kills friend for not returning Rs 100 strangles him and then burns the body in Dahisar news and updates

महाराष्ट्र: 100 रुपये नहीं लौटाने के लिए दोस्त को मार डाला, लाश जलाकर घटना को बताता रहा आत्महत्या

Tue, 08 Feb 2022 06:18 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 08 Feb 2022 06:18 PM IST
सार

दहीसर के डीसीपी सोमनाथ घड़गे ने बताया कि आरोपी ने अपने दोस्त को 100 रुपये न लौटाने के लिए मार दिया। इसके लिए उसने एक प्लास्टिक के पाइप से दोस्त का गला दबाया ।

विज्ञापन
Man kills friend for not returning Rs 100 strangles him and then burns the body in Dahisar news and updates
deadbody

विस्तार

महाराष्ट्र के दहीसर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक टेंपो ड्राइवर ने अपने एक साथी की जान सिर्फ इसलिए ले ली, क्योंकि उसने 100 रुपये नहीं लौटाए थे। इतना ही नहीं इस व्यक्ति ने सबूत मिटाने के लिए दोस्त की लाश तक को जला दिया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


दहीसर के डीसीपी सोमनाथ घड़गे ने बताया कि आरोपी ने अपने दोस्त को 100 रुपये न लौटाने के लिए मार दिया। इसके लिए उसने एक प्लास्टिक के पाइप से दोस्त का गला दबाया और फिर सबूत मिटाने के लिए उसने शव को कंबल में बांधकर आग के हवाले कर दिया। इस दौरान वह खुद भी आग की चपेट में आ गया था। 
विज्ञापन


टेंपो ड्राइवर ने इसके बाद पुलिस को फोन किया और कहा कि उसने दोस्त को खुद को जलाते हुए देखा है। पुलिस ने तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाई और पीड़ित को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की। हालांकि, अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में जब पुलिस ने मृतक की ऑटोप्सी रिपोर्ट हासिल की तो इसमें पता चला कि पीड़ित की मौत आग लगने से नहीं, बल्कि गला दबाने से हुई है। इससे पूरा मामला शीशे की तरह साफ हो गया। पुलिस ने मौके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed