अवैध संबंधों से रोका तो लिव-इन पार्टनर और उसकी बेटी को मार डाला, सीवर में फेंक दिए शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधीधाम में एक 37 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी लिव-इन पार्टनर व उसकी नाबालिग बेटी की झगड़े के बाद सिर पर डंडे से वार कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, शख्स ने हत्या करने के बाद मृतकों के शव को गुजरात के कच्छ जिले में एक सीवर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान संजय सिंह के रूप में की है। वह राजस्थान के बीकानेर का मूल निवासी है।
पति का घर छोड़कर आरोपी के घर रहने लगी थी महिला
पुलिस को जानकारी मिली है कि 10 साल पहले संजय की जान-पहचान अपने पड़ोस में ही रहने वाली महिला से हो गई थी। पुलिस के अनुसार, उस समय महिला के वैवाहिक जीवन में अपने पति के साथ विवाद चलता रहता था। ऐसे में वह 2009 में पति का घर छोड़कर अपनी दो बेटियों को लेकर आरोपी संजय के घर लिव-इन पार्टनर के तौर पर रहने लगी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पेशे से प्लंबर संजय को दो लोगों की हत्या के आरोप में रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन दिन पहले वह अपनी 41 वर्षीय लिव-इन पार्टनर और उसकी 13 साल की बेटी को अपनी मोटरसाइकिल से पास के जंगल में ले गया और वहीं पर उनके सिर पर डंडे से कई बार वार किया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने दोनों के शव को एक सीवर में फेंक दिया।
सीवर लाइन से मिले शव
पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की का शव रविवार को बरामद किया गया, जबकि उसकी मां का शव सोमवार को गांधीधाम शहर के पास सीवर लाइन से मिला। पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमने सीवर लाइन से शवों को बाहर निकालने के लिए नगर पालिका की मदद ली।"
पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि मामले में महिला की 20 वर्षीय बड़ी बेटी ने अपनी शिकायत में कहा कि हाल ही में उसकी मां को सिंह के दूसरी महिला के साथ संबंध होने के बारे में पता चला था। एफआईआर के अनुसार, सिंह अपने लिव-इन पार्टनर के साथ लगभग रोजाना छोटे-छोटे मुद्दों पर लड़ाई-झगड़े करता था।
अधिकारी ने कहा, ‘12 फरवरी को आरोपी महिला और उसकी छोटी बेटी को किसी काम के लिए पास के गांव में चलने के लिए कहा। इसके बाद वह मां-बेटी को जंगल में ले गया और वहीं पर उन्हें मार डाला।