{"_id":"604695c137056542531dffff","slug":"man-killed-in-suspicion-of-stealing-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में चोरी के शक में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, चार गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में चोरी के शक में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, चार गिरफ्तार
Tue, 09 Mar 2021 02:53 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, ठाणे।
एजेंसी, ठाणे।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 09 Mar 2021 02:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के ठाणे में 24 वर्षीय युवक की चोरी के शक में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार को भायंदर के इंदिरा नगर में अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव पर चोट के निशान थे। मृतक की पहचान मुंबई के सूरजभान सोनी के तौर पर हुई। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
मीरा भायंदर वसई विरार के उपायुक्त अमित काले ने बताया, मृतक शनिवार तड़के इलाके में घूम रहा था। कुछ लोगों ने चोर होने के शक में उसे पकड़ लिया और जमकर पीटा। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने रविवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना से कुछ घंटे पहले आरोपियों ने मोबाइल चोरी के आरोप में एक और युवक को पकड़ा था, लेकिन उसे पुलिस के हवाले कर दिया था।