फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man killed in Pune for refusing to share mobile hotspot connection

Maharashtra: हॉट स्पॉट कनेक्शन साझा न करने पर लोन एजेंट की हत्या; एक युवक गिरफ्तार, तीन नाबालिग हिरासत में

Tue, 03 Sep 2024 10:52 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: बशु जैन Updated Tue, 03 Sep 2024 10:52 PM IST
सार

पुणे के हडपसर इलाके में कुछ युवाओं ने लोन एजेंट वासुदेव रामचन्द्र कुलकर्णी से मोबाइल हॉट स्पॉट कनेक्शन साझा करने के लिए कहा था। उसने अजनबियों के साथ कनेक्शन साझा करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Man killed in Pune for refusing to share mobile hotspot connection
लोन एजेंट की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुणे में हॉट स्पॉट कनेक्शन साझा न करने पर एक लोन एजेंट की हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन


पुणे के हडपसर इलाके में कुछ युवाओं ने लोन एजेंट वासुदेव रामचन्द्र कुलकर्णी से मोबाइल हॉट स्पॉट कनेक्शन साझा करने के लिए कहा था। उसने अजनबियों के साथ कनेक्शन साझा करने से इनकार कर दिया। इसके बाद विवाद हुआ। लोन एजेंट ने एक संदिग्ध को थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आईं। युवाओं ने लोन एजेंट की चाकू मारे। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीच सड़क पर युवाओं ने वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मयूर भोसले को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन किशोरों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed