{"_id":"5c5fbd29bdec227370400d30","slug":"man-killed-5-months-pregnant-wife-surrendered-to-police-next-morning","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती पत्नी की हत्या कर पति ने लाश के साथ बिताई रात, सुबह किया सरेंडर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गर्भवती पत्नी की हत्या कर पति ने लाश के साथ बिताई रात, सुबह किया सरेंडर
Sun, 10 Feb 2019 11:27 AM IST
Shani Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उस्मानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उस्मानाबाद
Published by: Shani Mishra
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के उस्मानाबाद से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां गुस्से से आग बबूला पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि गला घोंटने के बाद पति अपनी पत्नी की लाश के साथ रातभर सोया रहा और सुबह होते ही पुलिस स्टेशन जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के मुताबिक इस व्यक्ति का नाम विनोद धानसिंह पवार और यह ओमरेगा तहसील का रहने वाला है। गुरुवार को किसी बात पर अपनी पत्नी से पत्नी प्रियंका राठौड़ से विवाद हो जाने पर इसने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
प्रियंका तुलजापुर में नर्स का काम थी जबकि विनोद बोरवेल कमिशन एजेंट था। दोनों की शादी को नौ महीने ही हुए थे और प्रियंका पांच महीने की गर्भवती भी थीं। मुरुम पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि हत्या के बाद विनोद पूरी रात शव के साथ सोता रहा और शुक्रवार सुबह पुलिस थाने पहुंचकर अपराध की बात स्वीकार कर सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
प्रियंका के घरवालों ने विनोद पर अपनी पत्नी को पैसों के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विनोद आए दिन पैसों की मांग करता था और यही बात दोनों के बीच विवाद की वजह थी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन