फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man injured in acid attack by father-in-law after dispute over honeymoon destination news update

Maharashtra: 'कश्मीर नहीं हनीमून के लिए मेरी बेटी को लेकर जाओ विदेश', युवक ने मना किया तो ससुर ने फेंका तेजाब

Thu, 19 Dec 2024 04:22 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 19 Dec 2024 04:22 PM IST
सार

कल्याण इलाके के बाजारपेठ पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक एसआर गौड़ ने बताया कि दामाद इबाद अतीक फाल्के को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि 65 वर्षीय आरोपी जाकी गुलाम मुर्तजा खोटाल फरार है।
 

विज्ञापन
Man injured in acid attack by father-in-law after dispute over honeymoon destination news update
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे से एक बहुत ही अजीबोगरीब खबर सामने आई है। यहां एक ससुर ने अपने दामाद पर तेजाब से हमला कर दिया। इस हमले के पीछे का कारण बड़ा ही चौंकाने वाला है। दरअसल, 29 साल के नवविवाहित शख्स के साथ हनीमून मनाने को लेकर हुए विवाद के बाद ससुर ने उस पर तेजाब फेंक दिया। इससे वह घायल हो गया। 
विज्ञापन


घायल को अस्पताल में कराया भर्ती
कल्याण इलाके के बाजारपेठ पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक एसआर गौड़ ने बताया कि दामाद इबाद अतीक फाल्के को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि 65 वर्षीय आरोपी जाकी गुलाम मुर्तजा खोटाल फरार है।
विज्ञापन


यह है मामला
प्राथमिकी के अनुसार, फाल्के ने हाल ही में खोटाल की बेटी से शादी की। वह अपने हनीमून के लिए कश्मीर जाना चाहता था, लेकिन उसके ससुर चाहते थे कि दंपती विदेश में एक धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाए। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। बुधवार रात फाल्के घर लौटा और उसने अपना वाहन सड़क किनारे खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी समय खोटाल अपनी कार में दामाद का इंतजार कर रहा था। जैसे ही फाल्के कार से उतरा वैसे ही बुजुर्ग उसकी ओर दौड़ा और कथित तौर पर उस पर तेजाब फेंक दिया, जिससे उसका चेहरा और शरीर घायल हो गया।


इन धाराओं के तहत केस दर्ज
अधिकारी ने कहा, 'खोटाल फाल्के के साथ अपनी बेटी की शादी खत्म करना चाहता था। वह फिलहाल फरार है और हम उसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 124-1 (तेजाब का इस्तेमाल करके जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाना), 351-3 (आपराधिक धमकी) और अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed