फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man got Arrested for threatening to kill Prime Minister Narendra Modi and Home Minister Amit Shah

प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

Thu, 09 Jan 2020 03:13 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 09 Jan 2020 03:13 AM IST
विज्ञापन
Man got Arrested for threatening to kill Prime Minister Narendra Modi and Home Minister Amit Shah
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जान से मारने की धमकी के आरोप में एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि पकड़े गए शख्स की पहचान अनवर के तौर पर हुई है। वह पेरुवई का रहने वाला है। वह विदेश में कार्य करता है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह छह जनवरी को अपने पैतृक गांव आएगा। उसी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि वह नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के कार्यान्वयन विरोध में ऑनलाइन संदेश पोस्ट कर रहा था। इसके साथ ही आरोप है कि वह ऑडियो मैसेज भी फैला रहा था जो कि व्हाट्सएप पर वायरल हो गया। इसमें लोगों को सांप्रदायिक हिंसा करने के लिए वह उकसा रहा था। 
विज्ञापन


अनवर के खिलाफ विट्टल पुलिस स्टेशन पर यतीश नाम के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि अनवर ने अपने संदेशों में कथित तौर पर सीएए और एनआरसी से मुसलमानों पर असर पड़ने पर वह पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed