फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   man gets trapped in 90 feet deep well in Thiruvananthapuram Rescue operations underway update news in hindi

News Updates: केरल में 90 फीट गहरे कुएं में फंसा तमिलनाडु का व्यक्ति; दो दिनों से जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

Sun, 09 Jul 2023 09:40 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 09 Jul 2023 09:40 PM IST
सार

कुएं में फंसने वाले व्यक्ति का नाम महाराजन है और वह मूल रूप से तमिलनाडु का है, जो कई सालों से विझिंजम, तिरुवनंतपुरम में रह रहा था। वह शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे कुएं के अंदर छल्ले लगाने उतरा था। जब वह अपना काम कर रहा था तभी कुएं की दीवार ढह गई और वह उसमें फंस गया।

विज्ञापन
man gets trapped in 90 feet deep well in Thiruvananthapuram Rescue operations underway update news in hindi
केरल में कुएं में गिरा शख्स - फोटो : ANI

विस्तार

केरल के तिरुवनंतपुरम में विझिंजम मुकोला इलाके में एक व्यक्ति 90 फिट गहरे कुएं में फंस हुआ है। उसे निकालने के लिए पुलिस और अग्निशमन बल की टीम पिछले दो दिनों से रेस्क्यू अभियान चला रही है। पुलिस और लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक ,विझिंजम के नजदीक कुएं की मरम्मत के दौरान मिट्टी धंसने से वह उसमें फंस गया था।  
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुएं में फंसने वाले व्यक्ति का नाम महाराजन है और वह मूल रूप से तमिलनाडु का है, जो कई सालों से विझिंजम, तिरुवनंतपुरम में रह रहा था। वह शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे कुएं के अंदर छल्ले लगाने उतरा था। जब वह अपना काम कर रहा था तभी कुएं की दीवार ढह गई और वह उसमें फंस गया। शुरुआत में तो रस्सी के जरिए कुएं में उतरकर मिट्टी हटाकर उसे निकालने की कोशिशें की गईं ले जब वह कारगर न हुईं तो पुलिस को सूचना दी गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि उसे शुक्रवार को सुबह नौ बजकर करीब 30 मिनट पर घटना की जानकारी मिली थी। इसके बाद महाराजन को निकालने के लिए बचाव कार्य शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि विझिंजम पुलिस, अग्निशमन कर्मी और स्थानीय लोग फिलहाल कुएं से मिट्टी को निकालने का प्रयास कर रहे हैं ताकि उसे (महाराजन) बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

भिवंडी में हादसे में एक की मौत
वहीं, ठाणे जिले के भिवंडी में भीषण हादसा हो गया। यहां एक कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने रविवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी। पडघा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार रात खडावली नाका में हुई। घटना तब हुई जब दो मोटरसाइकिलों पर चार लोग सड़क किनारे एक खाने की गाड़ी के सामने आइसक्रीम खा रहे थे। तभी एक कंटेनर ट्रक ने पहले एक चार पहिया वाहन को टक्कर मारी और फिर खाने की गाड़ी से जा टकराया। इसके बाद चारों लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से एक की मौत हो गई। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कंटेनर ट्रक का चालक भाग निकला और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
 

समुद्र में डूबी महिला

मुंबई के बांद्रा में ज्योति सोनार नामक 27 वर्षीय महिला समुद्र में डूब गई। फायर ब्रिगेड मौके पर  तलाशी अभियान चला रही है। बीएमसी ने इसके बारे में जानकारी दी है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed