{"_id":"67eb9c9465a11d50d609b4d1","slug":"man-found-hanging-in-police-station-police-man-in-custody-attacked-by-group-in-palakkad-in-kerala-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: थाने के शौचालय में लटका मिला शख्स; पलक्कड़ में पुलिस और हिरासत में लिए गए व्यक्ति पर भीड़ का हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: थाने के शौचालय में लटका मिला शख्स; पलक्कड़ में पुलिस और हिरासत में लिए गए व्यक्ति पर भीड़ का हमला
Tue, 01 Apr 2025 01:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, कोच्चि
पीटीआई, कोच्चि
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
केरल में पुलिस थाने में व्यक्ति फंदे पर झूलता मिला है। पुलिस ने बताया कि एक लड़की के लापता होने के मामले में हिरासत में लिए गए 18 वर्षीय व्यक्ति का शव मंगलवार को यहां कलपेट्टा पुलिस थाने के शौचालय में लटका मिला। बताया गया कि पीड़ित अंबालावायल का रहने वाला गोकुल बताया गया। वह सुबह शौचालय के अंदर लटका हुआ पाया गया। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच ओट्टापलम के पास एक व्यक्ति को हिरासत में लेने के बाद दो पुलिस अधिकारियों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों के निशाने पर पुलिस हिंसा में मौजूद वह व्यक्ति भी था।
विज्ञापन
पहले जानते हैं कि कलपेट्टा पुलिस थाने में क्या हुआ
उन्होंने बताया कि व्यक्ति और नाबालिग लड़की को स्थानीय पुलिस ने सोमवार शाम को कोझिकोड से हिरासत में लिया और बाद में उन्हें कलपेट्टा थाने लाया गया। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, 'एक नाबालिग लड़की के लापता होने की शिकायत मिली थी। व्यक्ति को भी हिरासत में ले लिया गया, क्योंकि वह लड़की के साथ मिला था।'
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बाद में लड़की को राज्य की ओर से संचालित महिला आश्रय गृह सखी में स्थानांतरित कर दिया गया और रात होने के कारण उस व्यक्ति को थाने में ही हिरासत में ले लिया गया और उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा, 'उसका नाम मामले में आरोपी के तौर पर नहीं लिया गया। उसे यहां इसलिए रखा गया था, क्योंकि उससे POCSO से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जानी थीं।' उन्होंने कहा कि सुबह गोकुल शौचालय जाना चाहता था और जब वह बाहर नहीं आया तो पुलिस कर्मियों ने दरवाजा तोड़ा तो वह अपनी शर्ट से लटका हुआ मिला।
अब जानिए ओट्टापलम में क्या हुआ
इस बीच ओट्टापलम के पास एक व्यक्ति को हिरासत में लेने के बाद दो पुलिस अधिकारियों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उनमें से एक घायल हो गए हैं। व्यक्ति कथित तौर पर दूसरे समूह के साथ झगड़े में शामिल था। ओट्टापलम पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि अधिकारियों पर उसी समूह के सदस्यों ने हमला किया, जिसके साथ हिरासत में लिए गए व्यक्ति का झगड़ा हुआ था।
अधिकारी ने कहा कि स्टेशन पर दो समूहों के बीच झगड़े की शिकायत मिली थी और इसे रोकने के लिए दो अधिकारियों को भेजा गया था। पुलिस ने कहा कि जब उन्होंने लड़ाई को रोका और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया, तो दूसरे समूह के सदस्यों ने अचानक उन पर हमला कर दिया, जिससे हिरासत में लिए गए व्यक्ति और एक अधिकारी घायल हो गए। घायल अधिकारी को अपने बाएं हाथ की सर्जरी करानी होगी। दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।