फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man found hanging in Goa, bodies of wife, son recovered in Karnataka; cops suspect mass suicide

Goa: गोवा में फंदे से लटका मिला शख्स, कर्नाटक से पत्नी-बेटे के शव बरामद; पुलिस को सामूहिक आत्महत्या की आशंका

Sat, 01 Jul 2023 03:33 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, पणजी।
पीटीआई, पणजी। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 01 Jul 2023 03:33 PM IST
सार

अधिकारी ने कहा कि पाटिल का शव गुरुवार को दक्षिण गोवा के क्वेपेम तालुका के जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया था, जबकि उनकी पत्नी ज्योति (37) और 12 वर्षीय बेटे का शव उसी दिन कर्नाटक के कारवार में देवबाग समुद्र तट पर पाया गया था।

विज्ञापन
Man found hanging in Goa, bodies of wife, son recovered in Karnataka; cops suspect mass suicide
गोवा पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुछ दिन पहले एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव गोवा के जंगल में मिला था, जबकि उसकी पत्नी और नाबालिग बेटे का शव पड़ोसी राज्य कर्नाटक के देवबाग समुद्र तट पर बरामद किया गया था, पुलिस को संदेह है कि यह सामूहिक आत्महत्या का मामला हो सकता है। एक अधिकारी ने बताया कि श्याम पाटिल के रूप में पहचाना गया व्यक्ति एक श्रमिक ठेकेदार था और कथित तौर पर संस्थानों के साथ-साथ कई व्यक्तियों से लिए गए कर्ज से जूझ रहा था।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि पाटिल का शव गुरुवार को दक्षिण गोवा के क्वेपेम तालुका के जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया था, जबकि उनकी पत्नी ज्योति (37) और 12 वर्षीय बेटे का शव उसी दिन कर्नाटक के कारवार में देवबाग समुद्र तट पर पाया गया था। उन्होंने कहा, प्रथम दृष्टया यह सामूहिक आत्महत्या का मामला लगता है। परिवार पणजी से करीब 15 किलोमीटर दूर चिकालिम गांव में रहता था। पड़ोसियों के अनुसार, वे बुधवार रात 8:30 बजे कारवार (Karwar) के लिए निकले थे।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाटिल ने अपने दोस्तों और एक रिश्तेदार को वॉयस मैसेज भेजकर बताया था कि उसकी पत्नी और बेटे ने आत्महत्या कर ली है और कहा था कि वह भी अपनी जिंदगी खत्म कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी ने कहा, पाटिल की कार से एक नोट बरामद हुआ है जिसमें उसने कहा है कि वह वित्तीय संकट के कारण अपनी जिंदगी खत्म कर रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed